महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जखीरा चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत बारीगांव स्थित नहर की पुलिया के नीचे एक युवक का शव मिला । सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार की सुबह लगभग 07 बजे ग्रामीणों ने नहर की पुलिया के नीचे एक युवक का शव देख कर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंच कर चौकी प्रभारी जखीरा धर्मेन्द्र जैन शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटे। शव की पहचान कुशीनगर जिला के कप्तानगंज थाना अंतर्गत ग्राम सभा गजरा निवासी मनीष पांडेय उर्फ मोनू 40 वर्ष के नाम से हुई। परिजनो ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव की पहचान की थानाध्यक्ष कुमार गौरव सिंह ने बताया कि यह बराबर शराब पिता था और वह अक्सर उस पुलिया पर घंटो बैठता था।परिजनो ने बताया कि ज्यादा शराब पीने के कारण पुलिया के नीचे गिर गया होगा जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया। विविध कार्यवाही कि जा रही है।
अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…
रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…
कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…
US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…
• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…