डीडीयू में दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर 8 से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के एम्प्लॉयमेंट ब्यूरो, गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में हीरक जयंती वर्ष– 2025 के उपलक्ष्य में ‘ दिशानयम– पाथ टू सक्सेस ’ दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर का आयोजन 8 एवं 9 अप्रैल 2025 को किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन का उद्घाटन 8 अप्रैल को पूर्वाह्न 11:30 बजे विश्वविद्यालय के संवाद भवन में होगा। इस जॉब फेयर में डेढ़ दर्जन से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित कंपनियाँ प्रतिभाग करेंगी। इस प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राएँ भाग लेंगे। जिनमें बी.टेक, बीबीए, एमबीए, कृषि, बीएससी, बीकॉम, बीए सहित अन्य स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी शामिल हैं।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि “हमारा उद्देश्य केवल शिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान कर उनके भविष्य को सशक्त बनाना भी हमारी प्राथमिकता है। यह जॉब फेयर न केवल एक अवसर है, बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, संवाद कौशल और व्यावसायिक दक्षता के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।” एम्प्लॉयमेंट ब्यूरो, गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि यह फेयर विद्यार्थियों को कॉरपोरेट जगत से जोड़ने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि “हीरक जयंती वर्ष के इस महत्वपूर्ण आयोजन के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे विद्यार्थियों को न केवल योग्य बनाया जाए, बल्कि उन्हें मौके भी विश्वविद्यालय स्तर पर प्रदान किए जाएँ।”

Karan Pandey

Recent Posts

जनसंवाद से मजबूत होगा पुलिस-जनता का भरोसा, एसपी के निर्देश पर अभियान लगातार जारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत…

5 hours ago

वक्त की किताब में दर्ज हैं कुछ नाम, विदा हुए मगर रह गया उनका पैगाम

कुछ लोग दुनिया से विदा होकर भी इतिहास में जीवित रहते हैं। उनके विचार, कर्म…

6 hours ago

किसी ने बचाई जान, किसी ने रचा इतिहास!

इतिहास के पन्नों में 12 नवंबर का दिन कई महान व्यक्तित्वों के जन्मदिवस के रूप…

6 hours ago

12 नवंबर का इतिहास: जब इंदिरा गांधी को कांग्रेस से निकाला गया, पहली बार गूंजा क्लोरोफॉर्म का नाम; जानिए आज की कई बड़ी ऐतिहासिक घटनाए

12 नवंबर का दिन इतिहास के पन्नों में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक, सामाजिक, वैज्ञानिक और अंतरराष्ट्रीय…

7 hours ago

धन, प्रेम और सम्मान का मिलेगा उपहार, 12 राशियों के लिए क्या कह रहे हैं आज के सितारे, पढ़िए एक बार।

दैनिक पंचांग: 12 नवंबर 2026, गुरुवार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शाम…

7 hours ago

अदालतों में लंबित मुकदमों को कम करने के लिए शुरू होगा इवनिंग कोर्ट का पायलट प्रोजेक्ट: अर्जुन राम मेघवाल

सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की सेवाएं लेने और न्यायिक प्रक्रिया में एआई के इस्तेमाल की भी तैयारी,…

17 hours ago