आठ वर्षीय अभय प्रताप का 80 दिन बाद मिला शव, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़


फतेहाबाद/ आगरा से लापता हुआ था मासूम, धौलपुर के खेत में बोरी में मिला शव

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।
विजय नगर कॉलोनी से 30 अप्रैल की शाम को लापता हुए आठ वर्षीय मासूम अभय प्रताप की गुमशुदगी ने शनिवार को दर्दनाक मोड़ ले लिया। 80 दिनों से गुम बेटे की तलाश में दर-दर भटकते परिजनों और पुलिस के प्रयासों के बावजूद कोई सुराग नहीं मिल सका था। लेकिन अब राजस्थान के धौलपुर जिले के मनिया थाना क्षेत्र में एक खेत से बच्चे का शव बरामद हुआ है।

पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि मनिया थाना क्षेत्र के एक सुनसान खेत में प्लास्टिक की बोरी में किसी बच्चे का शव दबा हुआ है। सूचना पर स्थानीय पुलिस और आगरा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खुदाई कराई, जहां से एक सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद हुआ। शव की शिनाख्त कपड़ों और परिजनों द्वारा किए गए पहचान के आधार पर अभय प्रताप के रूप में की गई।

यह खबर मिलते ही मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। आस-पड़ोस के लोगों में भी शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग इस मामले में जल्द से जल्द खुलासा और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

फतेहाबाद पुलिस ने बताया कि अभय की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की गहन जांच की जा रही थी। तकनीकी सर्विलांस और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी। शव मिलने के बाद अब मामला हत्या में तब्दील कर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा ने कहा कि इस नृशंस वारदात में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। परिजनों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

5 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

5 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

5 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

5 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

6 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

6 hours ago