सन्त विनोबा कॉलेज के संस्थापक प० नन्द किशोर तिवारी की मनायी गई जयन्ती

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) बृहस्पतिवार को कॉलेज के सभागार मे महाविद्यालय के संस्थापक रहे प० नन्द किशोर तिवारी की जयन्ती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक अशोक कुमार मिश्र और प्राचार्य प्रो०अर्जुन मिश्र द्वारा स्व० तिवारी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियो द्वारा उनके चित्र पर पुष्पांजलि करके किया गया। अतिथि का स्वागत करते हुए प्राचार्य प्रो० अर्जुन मिश्र ने कहा कि एक मनीषी के रूप स्व० तिवारी अनेकों विद्यालयों की स्थापना कर क्षेत्र मे छोटे मालवीय के रूप मे जाने जाते रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप मे सम्बोधित करते हुए प्रोफेसर सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा की स्व तिवारी देवरिया मे सेक्रेटरी साहब के नाम से चर्चित थे । शिक्षा को लेकर उनके अन्दर एक विशिष्ट दूरदर्शिता थी वह सदैव क्षेत्र मे शिक्षा को सुलभ और सभी के पहुँच मे लाने के लिए प्रयत्नशील थे। विशिष्ट अतिथि कौशल कुमार मिश्र ने कहा कि स्व० तिवारी का व्यक्तित्व एक अदभुत व्यक्तित्व था।वह बड़े अरमानो से देवरिया जैसे पिछड़े क्षेत्र मे शिक्षण संस्थानो को स्थापित करने का कार्य किया।जो क्षेत्र को शैक्षिक रूप से विकसित कर सकें। आज इस महाविद्यालय को उनके सपनों के अनुरूप आगे बढ़ाने के लिए प्रयत्नशील होना चाहिए।महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने भी स्व० तिवारी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्राचार्य मकसूदन मिश्र ने कहा कि स्व० तिवारी क्षेत्र की समस्याओ के समाधान के लिए शिक्षा को माध्यम बनाया। स्व० तिवारी अनेकों महिलाओ को शिक्षा से जोड़कर उन्हे सशक्त बनाने का कार्य किया। स्व० बी डी मिश्र के साथ मिलकर वह सन्त विनोबा महाविद्यालय को भी एक आदर्श के रूप मे स्थापित करने के लिए सतत प्रयत्नशील रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर शैलेन्द्र कुमार राव ने किया।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रो मंशा देवी, प्रो० अशोक सिंह, डाॅ० विवेक मिश्र, डाॅ० तूलिका पाण्डेय, डाॅ० राजेश मिश्र,डाॅ० उमेश दूबे,डाॅ० सुधांशु शुक्ला, मन्तोष मौर्य, प्रियंका राय,डाॅ० विद्यावती गुप्ता, डाॅ० राजकुमार गुप्त,डाॅ० शगुफ्ता अफरोज,पुनीत सिंह, सुजीत कुमार, निखिल गौतम सहित महाविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

9 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

9 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago