दानवीर भामाशाह की जयंती व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाई गई

व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के तहत नीलम जायसवाल को रू 10 लाख का दिया गया डेमो चेक

जनपद के दो बड़े करदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। संस्कृति एवं राज्यकर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जनपद में दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर व्यापारी कल्याण दिवस का जनपद के बालाजी लॉन में धूम-धाम से किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविकांत पटेल द्वारा व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर जनपद के दो सबसे बड़े करदाताओं ग्लोबटेक क्रियेशंस के डायरेक्टर अमरेंदर सिंह और एस.के. मोटर्स के परमजीत सिंह व प्रजोत सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के तहत ₹ 10 लाख की मुआवजा राशि का डेमो चेक स्व. नीलम जायसवाल के पति मनोज जायसवाल को प्रदान किया गया।
इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया गया और उनके द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने माटीकला, बाल विकास एवं पुष्टाहार, जिला उद्योग केंद्र, स्वयं सहायता समूहों सहित विभिन्न विभागों के स्टालों की प्रशंसा भी की। अतिथियों द्वारा दीप भी प्रज्वलित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित व्यापारीगण को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि व्यापारी किसी भी देश की अर्थव्यस्था के रीढ़ होते हैं और कोई भी अर्थव्यवस्था बिना व्यापारी वर्ग के सहयोग के नही चल सकती। देश के प्रधानमंत्री भी हर मंच से वेल्थ क्रियेटर्स के राष्ट्र निर्माण में योगदान की बात करते हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री द्वारा दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अतरिक्त भी शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन का सदैव प्रयास रहता है कि व्यापारियों को किसी प्रकार की शिकायत न हो और अगर उनकी कोई समस्या है तो उसका निदान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
कार्यक्रम को सुरेश कुमार रूंगटा जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल, फूलचंद अग्रवाल अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल और अनिल कुमार गुप्ता जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा भी संबोधित किया गया।
धन्यवाद ज्ञापन जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सूचना एवं संस्कृति विभाग के मान्यता प्राप्त कलाकार अमित अंजन और नूरजहां सहित अन्य कलाकारों ने अपने गीतों की मधुर प्रस्तुति भी दी।
इस दौरान सहायक आयुक्त राज्यकर प्रियंका श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, सहायक आयुक्त उद्योग राकेश जयसवाल, सीडीपीओ विजय कुमार, विजय
जयसवाल, सचिंद्र कुमार गुप्ता, अशोक कुमार चौरसिया, जहीर खान सहित विभिन्न व्यापार मंडलों के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

1 hour ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

1 hour ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

1 hour ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

1 hour ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

12 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

15 hours ago