सिकंदरपुर में छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्रा की जयंती सादगी से मनाई गई

सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

समाजवादी पार्टी सिकंदरपुर द्वारा महान समाजवादी चिंतक व छोटे लोहिया के नाम से विख्यात स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा जी की जयंती पार्टी कार्यालय पर सादगी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक मो. जियाउद्दीन रिज़वी ने कहा कि जनेश्वर मिश्रा का जीवन एक खुली किताब की तरह था। उन्होंने जीवनभर छुआछूत और गरीबी के खिलाफ संघर्ष किया। विधायक ने बताया कि उन्हें कई बार स्व. मिश्रा जी के साथ जेल जाने का अवसर मिला, जहां उन्होंने बहुत कुछ सीखा।सभा के अंत में महथापार की प्रधान संगीता गौड़ पर किए गए कथित फर्जी मुकदमे की निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया। विधायक ने कहा कि कुछ सामंती मानसिकता के लोग गौड़ समाज की महिला प्रधान को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ बबलू गौड़ के परिवार के साथ खड़ी है।विधायक ने मनियर की चेयरमैन का उदाहरण देते हुए जातिगत भेदभाव पर सवाल उठाया और कहा कि पार्टी 2027 में सरकार बनने पर ऐसे सामंती तत्वों को याद रखेगी, जिन्हें PDA वर्ग से एलर्जी है।श्रद्धांजलि सभा को मदन राय, अनंत मिश्रा, भीष्म यादव, नंदू चौहान, गुरुजलाल राजभर, खुर्शीद आलम, देवनाथ यादव, धनंजय सिंह सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी डॉ. प्रमोद यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रामजी यादव ने की, जबकि संचालन बीर बहादुर वर्मा ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

17 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

18 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

18 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

18 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

18 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

19 hours ago