कस्तूरबा विद्यालय हुसैनपुर को मिला डायनिंग टेबल, जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं में खुशी की लहर

सिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

छात्राओं के लिए शिक्षा के साथ-साथ सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय, हुसैनपुर में एक और कदम बढ़ाया गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर विद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए डायनिंग टेबल की सुविधा शुरू की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख केशव प्रसाद चौधरी, खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार विंद और खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह की उपस्थिति में डायनिंग टेबल का विधिवत शुभारंभ किया गया। डायनिंग टेबल की स्थापना से अब छात्राएं भोजन के समय अनुशासित ढंग से सामूहिक रूप से बैठकर भोजन कर सकेंगी। यह व्यवस्था न केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहतर है बल्कि छात्राओं के समग्र विकास में भी सहायक सिद्ध होगी। ब्लॉक प्रमुख केशव चौधरी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि बालिकाओं को हर आवश्यक सुविधा मिले ताकि वे सुरक्षित, स्वस्थ और अच्छे वातावरण में पढ़ाई कर सकें। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि यह पहल छात्राओं को आत्मनिर्भर और अनुशासनप्रिय बनाने में मददगार होगी। विद्यालय की प्रभारी पुष्पा देवी के मार्गदर्शन में यह व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में शिक्षिकाएं संगीता मौर्य, शीला देवी, किरण देवी तथा कर्मचारीगण श्यामलाल, जितेंद्र कुमार, शशिकांत सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। डायनिंग टेबल की सुविधा मिलने से विद्यालय की छात्राओं के चेहरों पर उत्साह और संतोष की झलक देखने को मिली। इस सकारात्मक पहल की चारों ओर सराहना की जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

जेल से रिहाई के कुछ घंटे बाद ही आजम खान गिरफ्तार, रातभर ED ने की पूछताछ

सुबह गाजियाबाद की विशेष PMLA कोर्ट में पेशी, सुरक्षा में तैनात रहे पुलिस और अर्धसैनिक…

10 minutes ago

25 हजार का इनामी गोवंश तस्कर गिरफ्तार, पिकअप में बंधी मिली गाय

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गौकशी के लिए गोवंश की तस्करी के मामले में मेरठ…

24 minutes ago

आसमान में उड़ान भरने को तैयार कैनसैट!

एक साथ 4 सैटेलाइट का ड्रोन से होगा लॉन्च, IN-SPACe चेयरमैन पवन गोयनका की मौजूदगी…

26 minutes ago

राहुल गांधी से अखिलेश यादव तक एक मंच पर! SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर INDIA गठबंधन की हुंकार

फोटो X INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गरमाई…

53 minutes ago

कपड़े महंगे हों या सस्ते, ये 4 गलतियां बिगाड़ सकती हैं आपका पूरा लुक; जानें स्मार्ट फैशन टिप्स

गलत नेकलाइन से लेकर कपड़ों के रंग तक, महिलाएं न करें ये 4 फैशन मिस्टेक्स;…

3 hours ago

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो खोया नष्ट

मिठाई दुकानों से लिए गए नमूने, साफ-सफाई में कमी मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस…

3 hours ago