कपरवार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
समाजवादी आंदोलन के प्रखर पुरोधा एवं समाजवादी पार्टी की मजबूती हेतु आजीवन संघर्षरत रहे अग्रणी नेता, ‘छोटे लोहिया’ के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र की जयंती कपरवार में श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के संघर्षमय जीवन और उनके विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मिश्र ने सामाजिक न्याय, समानता, और लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके सिद्धांत आज भी समाजवादियों के लिए मार्गदर्शक हैं।
कार्यक्रम में सपा वरिष्ठ नेता अनिल गोस्वामी , पवन तिवारी , कमलेश सिंह , राजकुमार बारी , शिवनाथ चौहान , राधारमण त्रिपाठी , राजन मिश्रा , उपेन्द्र सिंह , मंतोष गोंड , लक्की तिवारी , धीरज यादव , दिनेश शर्मा , अनिल यादव , विनोद यादव , धर्मेंद्र राजभर , प्रदीप साहनी , शिवम मौजूद रहे । सभी ने उनके पदचिह्नों पर चलने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…
पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…