भागवत कथा में शुकदेव-परीक्षित संवाद और भक्ति का महत्व बताया गया

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन सोमवार को कथा व्यास आचार्य राघवेंद्र ने शुकदेव द्वारा परीक्षित को दिए गए उपदेशों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने आसन, श्वास, संग और इन्द्रियों पर नियंत्रण रखते हुए बुद्धि के माध्यम से मन को भगवान के स्थूल रूप में लगाने की महत्ता बताई।

कथा के दौरान सृष्टि क्रम का वर्णन करते हुए ब्रह्मा की संकल्प सृष्टि, चार ऋषियों की उत्पत्ति, दस ऋषियों का प्राकट्य, छाया से कर्दम, वाणी से सरस्वती, वाम भाग से सतरूपा और दक्षिण भाग से मनु की उत्पत्ति का प्रसंग सुनाया गया। मनु की संतानों में देवहूति, आकूति, प्रसूति, उतानपाद और प्रियव्रत का उल्लेख करते हुए उनके जीवन प्रसंगों को विस्तार से बताया गया।

देवहूति और कर्दम के विवाह तथा कपिल भगवान के जन्म, सांख्य दर्शन के उपदेश, आकूति और रुचि प्रजापति, प्रसूति और दक्ष प्रजापति के विवाह, सती और शिव विवाह तथा दक्ष यज्ञ विध्वंस जैसे प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। इसके साथ ही ध्रुव चरित्र, अंग, वेन, पृथु, प्राचीनबरही, प्रियव्रत, ऋषभ और जड़भरत की कथाओं के माध्यम से जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला गया।

कथा में अजामिल, वृत्रासुर और प्रह्लाद के प्रसंगों का वर्णन करते हुए बताया गया कि हर परिस्थिति में भक्ति और समभाव बनाए रखना चाहिए। भगवान के दरबार में जाति-पाति या पद का कोई भेदभाव नहीं होता, सभी समान हैं।

कार्यक्रम में यजमान विवेकानंद तिवारी, उषा तिवारी, डॉ अजय मिश्र, डॉ प्रदीप मिश्र, रामेश्वर यादव, सोनकर, बलभद्र तिवारी, राजेन्द्र सिंह, हृदयेश तिवारी, श्रीराम वर्मा, शिवशंकर जायसवाल, अशोक सोनकर, विजयकांत मिश्र, रमेश तिवारी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजक अभयानंद तिवारी ने सभी कथा प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आभासी माध्यमों की भाषा से मौखिक परंपराओं को चुनौती: प्रो. जीएन देवी

राष्ट्रीय संगोष्ठी में मौखिक परंपराओं पर मंथन, एआई की भाषा को बताया चुनौती गोरखपुर (राष्ट्र…

1 hour ago

सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: प्रभाकर दुबे

सहजनवां/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वार्ड/गांव सम्पर्क अभियान के…

2 hours ago

ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा, शंकर वाटिका में भव्य स्वागत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ जनपदीय इकाई महराजगंज के तत्वावधान…

2 hours ago

फार्मर आईडी अब अनिवार्य: योजनाओं का लाभ लेने के लिए 15 अप्रैल तक कराएं रजिस्ट्रेशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

3 hours ago

संत कबीर नगर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 11.69 लाख से अधिक वोटर दर्ज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…

3 hours ago

देश के प्रमुख शहरों में खुलेगा लीगल एड सेंटर, ज्यूडिशियल काउंसिल की बड़ी पहल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध…

4 hours ago