बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आर्याव्रत बैंक की शाखा रसूलाबाद के चार बड़े बकायेदारों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए प्रशासन द्वारा कुर्की और नीलामी के लिये खेतों में लाल झंडी लगवाई गई। कैसरगंज तहसील के नायब तहसीलदार पी पी गिरी मंगलवार को बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक रमेश चन्द चौधरी, शाखा प्रबन्धक अभिषेक सिंह, अमीन विजय शंकर वर्मा, अबू बकर, क्षेत्रीय लेखपाल संजीव के साथ बकायादारों के यहां पहुंचे। जरवल नायक तहसीलदार पी गिरी ने बताया कि आर्यावर्त बैंक के बकायदार बलराम बाबू निवासी दिकौली कलां, किशन प्रसाद निवासी इस्लामाबाद, जगन्नाथ निवासी गौसपुर, दिनेश सिंह निवासी अरई उमरी के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की गई है। नायब तहसीलदार ने यह भी बताया कि इन चार बड़े बकायेदारों को कुछ दिन का समय दिया गया था। 21 दिन के बाद डुग्गी मुनादी आदि करवा कर आरसी प्रपत्र 43 की तहत नीलामी के आगे की कार्रवाई की जायेगी। इससे क्षेत्र के अन्य बैंकों के बड़े बकायेदारों में हड़कंप मच गया है।
PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां पंजाब किंग्स ने…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्यदिवस पर मऊ कोषागार ने रिकॉर्ड…