नही दूर हो रही सड़क की बदहाली, कार्यदायी संस्था ने गटक ली नवीनीकरण के नाम पर आया धन

उतरौला (बलरामपुर) (राष्ट्र की परम्परा) उतरौला ग्रामीण ग्रामसभा के तीन मजरों आठ हजार से अधिक की आबादी के लिए विकास का पहिया दशकों से थमा हुआ है। संपर्क मार्ग की बदहाल स्थिति के चलते एंबुलेंस भी पस्त हो जाती है। तीन मीटर की चौड़ाई में तीन किलोमीटर लंबी सड़क में कहीं भी सुरक्षित पैदल चलने तक के लिए नहीं है। पूर्व विधायक श्याम लाल वर्मा के कार्यकाल में बनाई गई डामरीकृत सड़क की बदहाल स्थिति भारतीय इंटर कॉलेज से शुरू हो जाती है। राजाजोत, गोसाईंजोत व लक्ष्मीनगर गांवों के लोगों के इस एक मात्र मार्ग पर जगह-जगह नुकीली गिट्टियां लोगों को चोटिल कर रही हैं। हल्की सी बारिश के बाद सड़क के बगल की पतली सी पगडंडी पर फिसलन बढ़ने के बाद तो चोटिल होने वालों की संख्या और बढ़ जाती है। ग्रामीण बबलू बताते हैं कि तीनों गांवों में मतदाताओं की संख्या लगभग दो हजार की है। लोकसभा, विधानसभा व पंचायत चुनावों में गांव के विकास की उम्मीद में मतदान करने के बाद भी मूलभूत जरूरतों से वंचित हैं।
जयकुमार का कहना है कि गांव के सिर्फ पांच प्रतिशत लोग ही सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों में नौकरी करते हैं। शेष महिला-पुरुष आमतौर पर मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं। इन मजदूरों के लिए भी सड़क की बदहाली दूर होनी चाहिए। ताकि वे सुरक्षित रूप से रोजगार पर जा सकें।
जीना नाथ का कहना है कि बरखंडी मंदिर के बगल स्थित शवदाह स्थल जाने का यही प्रमुख मार्ग है। नंगे पांव शव ले जाने वालों के पैर जख्मी हो जाते हैं। बार-बार विकास विभाग व नगर पालिका को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विद्या देवी बताती हैं कि गांव की महिलाओं व बेटियों को टीका लगवाने, दवाई लाने के लिए जाते समय पैदल चलने में काफी परेशानी होती है। गांव में अचानक बीमार तय होने की स्थिति में ठेले पर लाद कर अस्पताल ले जाना पड़ता है। अगर सड़क ठीक हो जाए तो ई-रिक्शा का भी आवागमन हो सके।सूत्रों की माने तो उक्त सड़क की देख रेख करने वाली कार्यदायी संस्था ने नवीनीकरण के नाम पर धनराशि का बन्दर बाट कर लिया इस बात की पुष्टि कार्यदायी संस्था के माप पुस्तिका से हो जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

2 hours ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

2 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

2 hours ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

3 hours ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

3 hours ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

4 hours ago