बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) पयागपुर क्षेत्र के बड़का गांव दाखिला हसुवापारा में 10 वर्ष पूर्व आयुर्वेद चिकित्सालय के भवन का निर्माण कर दिया गया !परंतु आज तक बने नवनिर्मित चिकित्सालय में डॉक्टर नहीं बैठे ! जिससे देख रेख के अभाव में चिकित्सालय में लगे खिड़की दरवाजे पंखे गायब हो रहे हैं।
क्षेत्र की जनता को आयुर्वेद का लाभ नहीं मिल पा रहा है!
लाखों की लागत से बनाए गए नवनिर्मित आयुर्वेद चिकित्सालय हैंडोवर के पहले ही बदहाल की स्थिति में पहुंच चुका है ।
गांव के ग्राम प्रधान सफीर अहमद, पूर्व ग्राम प्रधान मथुरा प्रसाद नफीस अहमद आदि लोगों बताया की शासन की तरफ से, बड़का गांव में बना नवनिर्मित आयुर्वेद चिकित्सालय को संचालित कराए जाने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों से मांग की जा चुकी है! परंतु वर्षों बीत गए बने सरकारी भवन में डॉक्टर बैठे नहीं बल्कि गांव में प्राइवेट स्थान पर बैठकर चिकित्सालय का संचालन कर रहे हैं! नवनिर्मित आयुर्वेदिक यूनानी चिकित्सालय झाड़ झखारो से घिर चुका है !मजबूर होकर क्षेत्र की भोली भाली जनता झोलाछाप डॉक्टरो के महा जाल में फंसती जा रही है!
इस संदर्भ में जब आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी बहराइच डॉक्टर रंजन वर्मा से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि बने भवन को कार्यदाई संस्था ने अभी तक हैंडोवर न करने से नए चिकित्सालय भवन में मरीजों का इलाज नहीं शुरू हो पाया है इसके लिए कार्यकाई संस्था को पत्राचार कर भवन को, शीघ्र हां हैंडोवर कराया जाएगा।
ब्लूमिंग बड्स स्कूल के शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन में मेधावियों का सम्मान संत कबीर नगर (राष्ट्र की…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और एक्स-रे…
पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह पराली…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET)…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा ब्लॉक के पूर्वी और उत्तरी छोर पर स्थित ग्राम पंचायत…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत भव्य…