श्रीकृष्ण बाल लीला का वर्णन सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध।

बघौचघाट। (राष्ट्र की परंपरा)
मेंदीपट्टी धाम स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ के चौथे दिन शुक्रवार को श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान का श्रवण के लिए भक्तो की भारी संख्या में भीड़ जुटी। प्रवचन से भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। कथा का शुभारंभ श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष व मुख्य यजमान सुरेंद्रलाल श्रीवास्तव ने श्रीमद्भागवत महापुराण का पूजन कर ख्याति प्राप्त कथा वाचक डॉ श्याम सुंदर पाराशर को माल्यार्पण कर किया। तत्पश्चात डॉ श्याम सुंदर पाराशर द्वारा श्रीमद्भागवत भगवान की वंदना से शुरू हुआ। कथा का रसपान कराते हुए भगवान श्री कृष्ण के बाल लीलाओं के साथ गायों को चराने, गांव की गोपिकाओं के घरों में घुसकर दूध दही एवं माखन खाने सहित अन्य बाल लीलाओं की कथा सुनाई। श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए गोपियां माखन चोरी की झूठी शिकायत लेकर मैया के पास जाती है। गोपियां जितने देर तक शिकायत करती हैं उतनी देर तक कृष्ण की सूरत देखने को मिल रही है। गोपियां कुछ सही कुछ झूठी शिकायत करती है। इस तरह पुरुषार्थ और कर्तव्य परायण व्यक्ति पर ही भगवान के कृपा होती है। मैया कान्हा को रस्सी से बाधती है,लेकिन रस्सी छोटी पड़ जाती है। दामोदर अपनी कृपा से स्वयं बध जाते है। उन्होंने कहा कि मथुरा के राजा कंस ने भगवान कृष्ण को अपना काल समझते हुए उनको बाल रूप में ही मरवाने के लिए राक्षसों को द्वारका में भेजा। परंतु उसकी सारी योजनाएं विफल रही। जब कोई लक्ष्मी नारायण को पूजता है तो उन्हें भगवान की कृपा स्वत: ही प्राप्त हो जाती है। कथा के बीच बीच में भजन और संगीत से श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। इस दौरान महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति जी महाराज,पूर्व प्रधानाचार्य मधुसूदन मणि त्रिपाठी,थानाथ्यक्ष मृत्युंजय राय,एचसी इंदल यादव,प्रभुनाथ तिवारी,राजेंद्र राय,विशाल श्रीवास्तव,उपेंद्र लाल श्रीवास्तव,आलोक राय,टुनटुन बाबा,विजय दास,अतुल श्रीवास्तव,संजय दूबे,पुजारी पं आचार्य राजू मिश्र,उमेश यादव,परमेश मिश्रा,राजन लाल श्रीवास्तव,विवेक राय,पत्रकार राजू प्रसाद श्रीवास्तव, राजीव प्रसाद,सुजीत यादव, मुकेश यादव,भीम यादव,रमेश शाह,हरिकेश लाल श्रीवास्तव,राजू राय,जय प्रकाश राय, प्रमोद दूबे, रत्नेश यादव,रामाशीष मौर्य,लक्ष्मी कांत शुक्ला, वशिष्ठ राय,गुलाब सिंह,अमरनाथ शुक्ल आदि लोगों ने कथा का रसपान किए।

rkpnews@desk

Recent Posts

Maharajganj News: अपराध गोष्ठी में एसपी सख्त, कानून-व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

6 minutes ago

Deoria News: बरहज में महिला अध्यक्षों की क्षमता संवर्धन कार्यशाला, नेतृत्व और सुशासन पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर विकास विभाग के नॉलेज पार्टनर जनाग्रह के सहयोग से नगरीय…

15 minutes ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

11 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

13 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

15 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

16 hours ago