महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा ने चौक में निर्माणाधीन ग्रामीण स्टेडियम का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीण स्टेडियम में मल्टीपर्पज हॉल, कब्बड्डी कोर्ट, पवेलियन और बाउंड्री वॉल के कार्य को देखा और प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के सहायक अभियंता को निर्देश दिया कि सिंथेटिक कोर्ट के निर्माण हेतु मिट्टी भरवाने का कार्य यथाशीघ्र शुरू करें और कार्य में गति लाते हुए निर्माण को 10 जनवरी तक पूर्ण करें। उन्होंने जिला युवा कल्याण अधिकारी को आवश्यक निर्देश देते हुए निर्माण कार्य को तेज करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने निर्माण कार्य पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह, ईओ चौक दिनेश कुमार सिंह, सहायक अभियंता यूपीपीसीएल घनश्याम मिश्रा सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहें।
Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…
फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…
वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…