श्याम महोत्सव में देर रात तक झूमते रहे श्रोता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ठूठीबारी कस्बे में श्याम मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित श्याम महोत्सव के अवसर पर राधा कुमारी इंटर कालेज के परिसर में स्थित कॉम्प्लेक्स में खाटू श्याम जागरण का आयोजन किया गया। श्रद्धालु खाटू श्याम के भजनों के भक्ति के सागर में गोता लगाकर झूमते रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेपाल राष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री देवेंद्र राज कंडेल रहें।
दिल्ली से आये भजन गायक युवराज शर्मा व गोंडा से आयी दीपिका मिश्रा ने दरबार तेरा निराला, मेरे दिल की यही अरमान सांवरे, आता रहूं हर साल सांवरे, हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा, जैसे अनेक गीत प्रस्तुत करके श्रद्धालुओं को पूरी रात झूमने को मजबूर कर दिया।
वही खाटू श्याम को छप्पन भोग के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। खाटू श्याम दरबार लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद रहें।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नेपाल के पूर्व गृह राज्य मंत्री देवेंद्र राज कंडेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया। वही शनिवार की भोर में महाआरती के साथ श्याम महोत्सव का समापन हुआ।
इस दौरान ग्राम प्रधान अजय कुमार, श्यामू श्रीवास्तव, राजू मिश्रा, पन्ना लाल वर्मा, दीपक गोयल, पशुपति नाथ रौनियार, बैजनाथ जायसवाल, घनानंद जायसवाल, सोनू गुप्ता, अश्विनी रौनियार, राकेश निगम, योगेश अग्रवाल, दिलीप चौधरी, अतुल रौनियार, अमित गुप्ता, धीरेंद्र अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

Bengal Polls: मालदा मामले में NIA का बड़ा एक्शन, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 12 FIR दर्ज

कोलकाता/मालदा (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मालदा में जजों के घेराव…

2 hours ago

डीएम का औचक निरीक्षण: कस्तूरबा विद्यालय में खामियों पर सख्ती, सुधार के निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खजूरिया का…

2 hours ago

Iran War: नेतन्याहू बोले- मिशन अधूरा, फिर शुरू हो सकता है युद्ध; ईरान का कड़ा पलटवार

नई दिल्ली/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच घोषित सीजफायर के कुछ ही…

2 hours ago

यूपी प्रशासन में हलचल, महत्वपूर्ण पदों पर नए चेहरों की तैनाती संभव

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट, कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रतीक्षारत सूची में लखनऊ…

10 hours ago

लागत बढ़ी, काम रुका: NHAI के बाद यूपी में भी राहत पैकेज की उठी मांग

बिटुमेन की कीमतों में उछाल से ठेकेदार परेशान, यूपी सरकार से राहत पैकेज की मांग…

11 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री अभियान की डीएम ने की दैनिक समीक्षा, 15 अप्रैल तक विशेष कैंप जारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 06 अप्रैल से 15 अप्रैल तक गांववार…

13 hours ago