मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट पर रविंद्र वायकर की जीत ,अँधेरी विधानसभा में प्रदीप शर्मा मिल के पत्थर साबित हुए।

निर्णायक भूमिका’ में रहे पी. एस. फाउंडेशन के ‘वोट’

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
देश में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों ने जहाँ सारे एग्जिट पोल के आकलन पर पानी फेर दिया। वहीं उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट का नतीजा भी अविश्वसनीय रहा। इस सीट पर हार जीत जीत का अंतर मात्र 48 वोटों का रहा, जो कि सबसे कम अंतर की हार-जीत का रिकार्ड है। बता दें कि इस जीत में अंधेरी विधानसभा (पूर्व) से पी. एस. फाउंडेशन संस्था का अहम योगदान रहा। गौरतलब हो कि अंधेरी पश्चिम विधानसभा के भजपा विधायक अमित साटम एन डी ए के प्रत्याशी रविंद्र वायकर को अपने विधानसभा से मात्र 221 वोटों की बढ़त दिला पाए।
जबकि वर्सोवा विधानसभा की विधायक भारती लवेकर की विधानसभा में अपने प्रतिद्वंदी से २१,०१० वोटों से पीछे रहे ।इतना नहीं अपने विधानसभा जोगेश्वरी में भी वायकर ११,२९५ वोटों से पीछे रहे।. इसके अलावा शिवसेना विधायक सुनील प्रभु के क्षेत्र दिंडोशी विधानसभा में भी एक हजार मतों से पीछे रहे हैं।रविन्द्र वायकर को मजबूत बढ़त भाजपा विधायक विद्या ठाकुर की विधानसभा में मिली। इसके अलावा अंधेरी विधानसभा में 10118 वोटों से बढ़त मिली। जो की वायकर की जीत के लिए अहम रही। बता दें कि अंधेरी ( पूर्व) में पी. एस. फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और उनके समर्थकों द्वारा रविन्द्र वायकर की जीत में अहम भूमिका निभाई गई है। बताया जाता है कि वायकर की उम्मीदवारी की घोषणा अंतिम समय में किए जाने के बाद से पी . एस. फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ आंधी तूफान की तरह प्रचार किया। उसी का नतीजा है कि वायकर मात्र 48 वोटो से जीत गए। वहीं पी. एस. फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य और अजय चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय तिवारी का कहना था कि यह तो हम रविंद्र वायकर के लिए लगे थे। जब विधानसभा में प्रदीप शर्मा उम्मीदवार होंगे तो अंधेरी (पूर्व) से उन्हें कम से कम 1लाख वोट मिलेंगे और 30 से 35 हजार वोटों से आगे रहेंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

अनुच्छेद 21 की व्यापक व्याख्या: सुप्रीम कोर्ट ने डॉग लवर्स की सभी याचिकाएं खारिज कीं

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक रुख: जनसुरक्षा बनाम पशु अधिकार बहस में नया…

8 hours ago

पंचायत चुनाव को लेकर गरमाई सियासत, प्रधान संगठन ने प्रशासनिक कार्रवाई पर उठाए सवाल

पंचायत चुनाव टलने की चर्चाओं के बीच प्रधान संगठन आक्रोशित, लखनऊ महासम्मेलन में जाने से…

12 hours ago

पुराने कलेक्ट्रेट में एसी आउटडोर चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

रात्रि ड्यूटी न होने से हुई घटना, CRO कोर्ट परिसर में बढ़ी चिंता गोरखपुर(राष्ट्र की…

12 hours ago

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल तेज

ब्लॉक सभागारों में आयोजित हुआ जागरूकता कैंप संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के…

12 hours ago

ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण को लेकर कार्यशाला आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार द्वारा संचालित ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत…

12 hours ago

बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, भक्तिमय माहौल में हुआ प्रसाद वितरण

हनुमानगढ़ी मंदिर पर बड़े मंगलवार के अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हजारों लोगों ने…

13 hours ago