भारत माता के जयघोष से गूँज उठा वायुमंडल

पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का जागृत हुआ जुनून

शिक्षण संस्थाओं सहित अन्य संस्थानों में किया गया ध्वजारोहण

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार की सुबह पूरे तहसील क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के पावन पर्व पर देशभक्ति की बयार बहने लगा , लोग अपने अपने शिक्षण संस्थाओं, निजी संस्थानों व घरों पर दिलो में आजादी की खुशी लेकर तिरंगा फहराया।
नगर की सड़कों पर नन्हे मुन्ने बच्चो का शैलाब उमड़ पड़ा, भारत माता व वीर शहीदों के नारों से पूरा वायुमण्डल गूँज उठा।आजादी के अमृत काल मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी अवधेश निगम ने तहसील परिसर में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया। जबकि समाज सेवी श्रीप्रकाश पाल ने यूनियन बैंक, न्यू जेनिथ,जीवन शैली सहित आदि शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण कर छात्र छात्राओं के बीच आजादी के दीवानों के आदर्शों पर चलने का प्रण लिया।
वही कामरेड अरविंद कुशवाहा ने काशीनाथ अस्पताल पर झंडारोहण कर अमर शहीदों के कुर्बानियों व आदर्शो को आत्मसात कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया, ध्वजारोहण के समय पूरा वातावरण भारत माता के जयघोष से गूँज रहा था। इसी क्रम में अमृत काल मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी के वीर सपूत पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की समाधि व बाबा राघवदास की तपोभूमि पर पीठाधीश्वर आंजनेय दास के नेतृत्व में भव्य ध्वजारोहण का आयोजन कर वीर शहीदों को याद किया गया, तथा उनके कुर्बानियों को याद किया गया।जबकि बीआरडी बीड़ी पीजी कॉलेज आश्रम में प्राचार्य प्रोफेसर शम्भूनाथ तिवारी के द्वारा शिक्षकों के साथ स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर झंडारोहण किया गया, तथा देश की एकता व अखंडता का संकल्प लिया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

4 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

4 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

5 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

6 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

6 hours ago