बिलरियागंज नगर पालिका में हर्षोउलास के साथ संपन्न हुआ आजादी का 77 वां पर्व

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जनपद के नवनिर्वाचित नगर पालिका परिषद बिलरियागंज के सभागार में 15 अगस्त को आजादी का पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बिलरियागंज के सभी वार्ड के मेंबर व नगर पालिका अध्यक्ष मीना राजेश कोमल पासवान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बिलरियागंज हाजी मोहम्मद आरिफ, वीरेंद्र विश्वकर्मा, डॉक्टर अबूसहमा खान तथा भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय लीडर रामपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, सागर सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख मुखराम यादव, मोहम्मद रमजान रहमानी, मास्टर इजहार व मौलाना असरी तथा नगर पालिका परिषद स्थानीय ईओ प्रदीप कुमार लिपिक मोहम्मद रफीउल्लाह तथा तमाम कर्मचारी व क्षेत्र के सम्मानित गण मौजूद थे। सर्वप्रथम नगर पालिका परिषद बिलरियागंज की अध्यक्ष मीना पासवान ने अपने कर कमलो से झंडारोहण किया। इसके बाद मौके पर मौजूद मुस्लिम बच्चियों ने राष्ट्रगान जन गण मन अधिनायक जय हे पढ़कर भारत माता की जय का नारा लगाया।
विचारों की कड़ी में सर्वप्रथम
डॉक्टर अबुशहमा ने कहा कि आज जरूरत है देश को जातिवाद, बिरादरी वाद, छुआछूत और उच नीच से बचाने कि क्योंकि इस देश की आजादी के लिए किसी एक बिरादरी के लोगों ने कुर्बानी नहीं दी है बल्कि हर जात व धर्म के लोगों ने मिलकर देश की आजादी में अपना लहू बहाया है।
किंतु आज कुछ लोग इस देश को जातिवादी हवा देकर लोगों के बीच में नफरत का जहर बोरहे हैं, जो देश के लिए बहुत ही घातक है। हमें इन सब चीजों से दूर रहकर आपसी भाईचारे के साथ अपने देश की रक्षा के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए। साथ ही साथ उन्होंने लोगों से निवेदन किया कि आप लोग अपने बच्चों को शिक्षित करें अच्छी तालीम दें, जिससे आपके बच्चे को सही जानकारी हो सके कोई गलत शिक्षा देकर बरगला न सके ।
इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख मुखराम यादव ने कहा कि हम सभी लोग आजादी का पर्व मना तो रहे हैं किंतु देश अंदर से खोखला हो रहा है इस देश को खोखलेपन से बचाने के लिए हमें ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए जो जातिवाद और बिरादरी वाद का देश में नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि बड़े मुश्किल से अपना देश आजाद हुआ था । इस देश की आजादी के लिए हमारे लाखों पूर्वज शहीद हुए हैं जो हर धर्म बिरादरी के लोग थे ।हम आप सभी लोगों से निवेदन कर रहे हैं कि आप लोग इस देश की आजादी को बरकरार रखने के लिए एक दूसरे से मोहब्बत करिए, एक दूसरे से मिलजुल कर रहिये।एक दूसरे के सुख-दुख में काम आईए जिससे हमारी पहचान विश्व पटेल पर बनी रहे ।
इसके अलावा कोमल पासवान, रामपाल सिंह, रमजान रहमानी, वीरेंद्र विश्वकर्मा, हाजी मोहम्मद आरिफ, सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया ।और सभी लोगों ने एक मत से देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने के लिए जोर दिया । कार्यक्रम का संचालन रोशनलाल पत्रकार और अध्यक्षता नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष मीना राजेश ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

4 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

10 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

10 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

10 hours ago