धूमधाम से सम्पन्न हुआ बाबा महाकाल भैरव मन्दिर का वार्षिकोत्सव

महाकाल भैरव जी के महाभिषेक संग आरंभ हुआ वार्षिकोत्सव महानिशा पूजन

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)
नगर के त्रिमुहानी घाट श्मशान पर स्थित श्री महाकाल भैरव मंदिर के षष्टम एकदिवसीय वार्षिकोत्सव मे महाराजाधिराज बाबा महाकाल भैरव का महाभिषेक व अष्ट भैरव संग चौसठ योगिनी पूजन,मात्रिका पूजन किया गया। इस दौरान गुप्तवास के कारण परिसर में ही महाराजाधिराज बाबा काल भैरव जी की नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई, जहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने यात्रा में भगवान काल भैरव का पुष्पार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री श्री श्री काल भैरव श्मशान घाट सेवा मण्डल के तत्वाधान में शहर के स्वर्ग धाम त्रिमुहानी घाट स्थित श्री श्री श्री महाकाल भैरव मन्दिर पर षष्टम एक दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। आयोजन में महाराजाधिराज बाबा महाकाल भैरव जी का महाभिषेक,दश महाविद्या पूजन,महाकालिका पूजन एवं खप्पर भोग दिया गया। सर्वप्रथम दोपहर 12 से सायं 5 बजे तक मन्दिर में बाबा का अभिषेक हुआ इसके उपरान्त भैरव नाम संकीर्तन तत्पश्चात पुष्पों से सजे रथ में सवार होकर बाबा नगर भ्रमण के लिये निकले। इस बार गुप्तवास के चलते श्मशान परिसर में ही बाबा की शोभा यात्रा निकाली गई।
रथ पर विराजित होने से पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा क्षेत्राधिकारी नगर राजीव कुमार सिसोदिया एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर आनन्द कुमार रॉय ने बाबा महाकाल भैरव एवं दण्ड पूजन कर सम्पूर्ण नगरवासियों के लिए सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की।
बाबा महाकाल भैरव के एक दिवसीय वार्षिकोत्सव का संयोजन शाक्त ईशान रजनीश ने किया जबकि अघोर अखाड़ा परिषद तारा पीठ से पधारे श्री श्री श्री 1008 अघोरी बाबा बैजनाथ एवं अघोरी बाबा ज्ञानेन्द्र नाथ के निर्देशन में विधिवत पूजन अर्चन सम्पन्न हुआ। इस दौरान भैरव जी को षोडशोपचार पूजन दिया गया। यात्रा में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात चौकी प्रभारी तिकोनीबाग विकास वर्मा सहित अन्य चौकी क्षेत्रों के प्रभारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

9 minutes ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

20 minutes ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

33 minutes ago

नववर्ष एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकालकर स्वयंसेवकों ने दिया सुरक्षित जीवन और सकारात्मक संकल्पों का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

41 minutes ago

1 अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान, डीएम ने टास्क फोर्स गठन के दिए निर्देश

निजी अस्पतालों की होगी जांच, अनियमितता पर सीज की चेतावनी बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मंगला…

57 minutes ago

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, चांदी ₹14,000 तक टूटी—सोना भी ₹5,300 सस्ता

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को सर्राफा…

3 hours ago