बक्सर/ बिहार (राष्ट्र की परम्परा)
बक्सर जिला के चौसा मे चल रहे किसान आंदोलन मे खिरिया बाग आज़मगढ़ से, आंदोलनकारी का एक प्रतिनिधि मण्डल बक्सर बिहार पहुंचा जिसमे पूर्वांचल किसान यूनियन के महासचिव वीरेंद्र यादव, किसान नेता राजीव यादव, अधिवक्ता विनोद यादव, राजकुमार भारत, सिंटू, प्रेमचंद्र, अवधेश यादव, विजय यादव आदि लोग शामिल थे. किसान नेताओं ने कहा कि किसानों व मजदूरों की लड़ाई एक है, हम किसानों के साथ हैं।
किसान नेताओं ने कहा कि बिहार की धरती से किसानों ने हक-हुक़ूक़ के लिए जो तूफान खड़ा किया हैं, हम सब साथ हैं। लाठी गोली के बल पर किसानों की मांगों को नहीं दबाया जा सकता। बक्सर में सरकार ने हिंसा भड़काई, सरकार ने आंदोलन को तोड़ने के लिये अनेक प्रयास कीया। वायरल वीडियो में किसान माताओं-बहनों की चीखों का जवाब सरकार को देना होगा, पुलिस ने घरों में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की, लाठियां बरसाई,अपराधों के पुरानी दरों पर मुआवजा देने का वादा सरकार ने किया और अब फर्जी मुकदमें लादकर आंदोलन को तोड़ने की साजिश की जा रही है। पुलिस वाले ने बेरहमी से किसानों, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गो तक को पीटा. ये कहां का न्याय है। जमीन अधिग्रहण कर लिया मुआवजा नहीं दिया तीन महीने से चल रहे धरने के पक्ष में विधानसभा में चर्चा न कराए जाने पर राजनीतिक दलों का पोल खोल दिया है।
आंदोलनकारियो का आरोप है कि धरने में शामिल कादीपुर हरिकेश के किसान कुलदीप यादव का देहांत हो गया।
वहीआंदोलनकारियो ने कहा कि
14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर सबके साथ खिचड़ी का आयोजन खिरिया बाग में होगा। खिरिया बाग के आंदोलनकारियों ने सभी न्याय पसंद जनता को खिचड़ी पर आमंत्रित किया।
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…
ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…