शौच के लिए घर से निकले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) सरायमीर कस्बा के नई बाजार के रेलवे कॉलोनी के बगल में 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रेलवे जीआरपी व सरायमीर थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल में सरायमीर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सरायमीर थाना क्षेत्र के खानकाह गांव निवासी 21 वर्ष अतुल सिंह उर्फ शिवा पुत्र संजय सिंह इंटर का छात्र था। साथ ही सरायमीर के पवई लाड़पुर स्थित कम्प्यूटर कोर्स भी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम को घर निकल गया था। शुक्रवार को सरायमीर कस्बा के नई बाजार मुहल्ले के रेलवे कॉलोनी के पास लोग शौच के लिए गए तो देखा कि, अतुल का शव पड़ा था। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, देखते ही देखते वहां काफी भीड़ इक्क्ठा हो गई। इस दौरान पास पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना सरायमीर थाने पर दी। वही सूचना मिलने पर रेलवे के जीआरपी स्पेक्टर आजमगढ़ सुभाष चंद्र भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किये। मौके पर पहुँचे मृतक के चाचा लल्लू सिंह ने, अतुल के रूप में पहचान की सरायमीर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के शव के पास विषाक्त पदार्थ की दो पुड़िया भी मिली थी। मृतक दो भाई में दूसरे नम्बर का था। इस संबंध में सरायमीर थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

22 minutes ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

18 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

18 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

18 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

18 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

18 hours ago