सीएम के आगमन से जागा प्रशासन: शिकारपुर चौराहा चमका, लेकिन सवाल—अब तक सो क्यों रहा था अमला

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन से ठीक पहले जिला प्रशासन अचानक सक्रिय हो उठा है। शिकारपुर चौराहे पर बुधवार को बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया। कूड़ा हटाया गया, सड़क के किनारे जमा गंदगी साफ कराई गई और कर्मचारियों की ड्यूटी रजिस्टर पर बाकायदा सफाई रोस्टर भी चस्पा कर दिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने लंबे समय से चौराहा गंदगी और अव्यवस्था से जूझ रहा था, लेकिन किसी अधिकारी की नजर पड़ ही नहीं रही थी। हर दिन बढ़ती भीड़, धूल और कूड़े के बीच लोग परेशानी झेलते रहे, मगर प्रशासनिक अमले की कुर्सी सुरक्षा ने जमीनी कामकाज को पीछे धकेल दिया।अब जबकि मुख्यमंत्री का दौरा तय हुआ है, अचानक से सफाई अभियान तेज कर दिया गया है। कर्मचारी सुबह से शाम तक चौराहे को चमकाने में जुटे हैं। इससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या जिले की व्यवस्था सिर्फ वीआईपी मूवमेंट के लिए ही सुधरती है? आम दिनों में सफाई व्यवस्था क्यों लचर रहती है?
जनता का तर्क है कि अगर रोजाना इसी तरह सफाई होती रहे तो क्षेत्र पूरी तरह स्वच्छ और व्यवस्थित दिख सकता है। लेकिन हकीकत यह है कि प्रशासनिक अधिकारी अक्सर बैठक और औपचारिकताओं में व्यस्त रहते हैं, वहीं मैदानी अमला अपनी जिम्मेदारियों से बचता दिखता है।फिलहाल, सीएम दौरे की भनक ने शिकारपुर चौराहे के हालात तो दुरुस्त कर दिए, पर यह सवाल अभी भी बरकरार है—क्या यह चमक स्थायी होगी या सीएम के हेलिकॉप्टर के उठते ही हालात फिर पहले जैसे हो जाएंगे?

rkpnews@desk

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

28 minutes ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

36 minutes ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

45 minutes ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

1 hour ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

1 hour ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

1 hour ago