दुष्कर्म का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

लंगड़ा-धुंसवा मार्ग के पास से हुई गिरफ्तारी, पाक्सो एक्ट व बीएनएस की धाराओं में दर्ज था मुकदमा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की बरियारपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे नामजद अभियुक्त को पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर विगत रात्रि में लंगड़ा-धुंसवा मार्ग के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त, पीड़िता के ही गांव का रहने वाला है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर द्वारा जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। इस गिरफ्तारी में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सलेमपुर दीपक शुक्ल के कुशल पर्यवेक्षण की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध थाना बरियारपुर में मु0अ0सं0-229/2025 अंतर्गत धारा 65(2), 62 बीएनएस और 5एम/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत है। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अभियुक्त रजबुद्दीन अंसारी पुत्र मकसुद्दीन को नामजद किया गया था।

पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना पर तत्परता से घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
रजबुद्दीन अंसारी पुत्र मकसुद्दीन थाना बरियारपुर, जनपद देवरिया को त्रिवेन्द्र कुमार मौर्य ,थानाध्यक्ष की टीम अखिलेश गुप्ता, प्रदीप कुमार ,अजय यादव बरियारपुर थाना पुलिस की इस कार्यवाही को जनपद में महिला सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने पूरी टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

14 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago