मौनानुभूति शिविर का आयोजन 20 जुलाई को संत डॉ. सौरभ पांडेय के मार्गदर्शन में

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते और तनावपूर्ण जीवन में आंतरिक शांति की खोज आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। इसी क्रम में 20 जुलाई 2025 को विकास खंड कार्यालय परिसर, ठेकमा (जनपद आजमगढ़) में मौनानुभूति शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख एवं धरा धाम विश्व सद्भाव पीठ के पीठाधीश्वर सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पांडेय महाराज के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। संत डॉ. सौरभ जी ने समाज में सौहार्द, समरसता और आध्यात्मिक चेतना को प्रोत्साहित करने हेतु अनेक अभिनव प्रयास किए हैं। उनका मानना है कि “मौन केवल शब्दों का त्याग नहीं, बल्कि आत्मा से जुड़ने का सहज माध्यम है।”
शिविर के दौरान प्रतिभागियों को मौन चिकित्सा, आत्म जागरण, ध्यान साधना, प्राणशक्ति जागरण तथा जीवन प्रबंधन जैसे विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही मानसिक तनाव से मुक्ति एवं सकारात्मक चिंतन को विकसित करने की प्रभावी विधियों पर भी चर्चा की जाएगी।
यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। आयोजनकर्ता डॉ. अभिषेक कुमार ने बताया कि यह शिविर न केवल मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी है, बल्कि जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम भी है।
आयोजकों ने सभी अध्यात्म-प्रेमियों एवं जनसामान्य से इस दुर्लभ अवसर का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने की अपील की है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय सलाहकार विवेक सोनी क पिता का निधन, शोक की लहर

संघ के पदाधिकारियों ने जताया गहरा दुख, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना…

1 hour ago

तेजाब फेंकने और अपहरण के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास, 50 हजार जुर्माना

ऑपरेशन कनविक्शन के तहत गोरखपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी से मिली सफलता, चिलुआताल थाने में…

1 hour ago

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से डॉ. निशांत त्रिपाठी की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की मुलाकात, निषाद पार्टी प्रमुख…

4 hours ago

गोरखपुर में साल के अंत तक निषेधाज्ञा, डीएम दीपक मीणा ने जारी किया आदेश; जानिए पूरा मामला

जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा यतीन्द्र मिश्र व अजीत पाण्डेय की रिपोर्ट गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago

सरकारी योजनाओं के ऋण आवेदनों का प्राथमिकता से करें निस्तारण : सीडीओ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह…

4 hours ago

हौसलों की रोशनी से जगमगाया गोरखपुर! दिव्य दीपावली मेले में दिव्यांगों की कला ने जीता दिल

CDO ने खुद की खरीदारी; जानिए क्या-क्या रहा खास यतींद्र मिश्र की कलम से गोरखपुर…

4 hours ago