फोन पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, देवरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवरिया/भलुअनी (राष्ट्र की परम्परा) देवरिया पुलिस ने मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक भाषा में धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित चार टीमों की संयुक्त मेहनत से संभव हो सकी।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां एक वादी की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भलुअनी थाना क्षेत्र के ग्राम सोनाडी निवासी रोहित यादव पुत्र बैजनाथ यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने पीड़ित को मोबाइल फोन पर गंभीर धमकियां दीं, जिससे वादी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल चार टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू कराई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे उसके गांव सोनाडी से धर दबोचा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि समाज में भय और अराजकता फैलाने वाले तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

भारत ने संदिग्ध ईरानी तेल टैंकरों को रोका, समुद्री निगरानी कड़ी

भारत ने इस महीने अपने समुद्री क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के चलते ईरान से जुड़े…

12 minutes ago

U.S. Department of Justice की फाइलों से हलचल, Jeffrey Epstein कनेक्शन के बाद DP World प्रमुख का इस्तीफा

अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) द्वारा यौन अपराध के दोषी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े…

14 minutes ago

जंगल में छिपी शराब फैक्ट्री पर पुलिस का प्रहार, फरार आरोपियों की तलाश तेज

जंगल में चल रही थी मौत की फैक्ट्री: बलुअहिया नर्सरी में पुलिस का धावा, 4…

16 minutes ago

दिल्ली-NCR में तेज धूप के बाद 18 फरवरी को बारिश-आंधी का येलो अलर्ट

मौसम (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली और उसके आसपास के दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बीते 24 घंटों…

1 hour ago

चार लेन रेल ओवरब्रिज से खत्म हुआ रुनकता–रोहता का जाम

मार्ग पर यातायात हुआ आसान, आगरा को मिली बड़ी सौगात आगरा (राष्ट्र की परम्परा)।आगरा जनपद…

1 hour ago

17 फरवरी का इतिहास: स्मृतियों में अमर व्यक्तित्व

17 फ़रवरी को हुए प्रमुख निधन ,इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्व 17 फ़रवरी…

1 hour ago