पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत सिंह को कांग्रेसियों ने दी विनम्र श्रद्धांजलि
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत सिंह के इलाज के दौरान निधन के बाद टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर एक शोक सभा का आयोजन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि आजीवन कांग्रेस के कर्मठ व निष्ठावान सिपाही रहे श्रीकांत सिंह के निधन से कांग्रेस पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है।उनकी कमी संगठन को हमेशा खलेगी। उन्होंने जिलाध्यक्ष के रूप में कार्यकर्ताओं को सदैव संघर्ष करने की शिक्षा दी। वह जनता की लड़ाई जीवन पर्यन्त लड़ते रहे। विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी,पुरुषोत्तम सिंह, मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी,दीनानाथ भारती,भागीरथी प्रसाद,आनंद देव गिरि, चुन्नु,वरुण राय,जयदीप त्रिपाठी, विजय शेखर मल्ल रोशन,नीलेश त्रिपाठी, दीनदयाल यादव, आलोक त्रिपाठी राजन,दयाशंकर दूबे, सुनील द्विवेदी, नागेंद्र शुक्ल, सुहैल अंसारी, धर्मेन्द्र पांडेय,विजय शंकर मिश्र, शम्भूनाथ दीक्षितआदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…