Categories: Uncategorized

नाबालिग से रेप का आरोपी भेजा गया जेल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी नाबालिग लड़की से रेप के वांछित आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार वांछित आरोपी युवक थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की को बीते 11 जनवरी 2025 को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर खजनी पुलिस ने, मुकदमा अपराध संख्या 12/2025 के तहत अभियुक्त विनय चौहान पुत्र त्रिलोकी चौहान (19 वर्ष) निवासी ग्राम कटयां सुरैनी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 137(2), 87 के तहत केस दर्ज कर वांछित की तलाश में जुट गई थी।
थाने की प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर अर्चना सिंह के नेतृत्व में एसआई सत्यदेव ने कांस्टेबल बृजेश यादव और अरविंद यादव के साथ आरोपी युवक को रामपुर मोड़ कोटियाडांड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कड़ी सुरक्षा के बीच निकला सातवीं का गोल, जय महावीर के जयघोष से गूंजा सिकंदरपुर

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) महावीरी झंडोत्सव के तहत शुक्रवार की रात सिकंदरपुर नगर में…

1 hour ago

कटहल नाला, मेडिकल बाईपास और बाढ़ शरणालय का डीएम ने किया औचक निरीक्

लापरवाही पर फटकार, विकास कार्यों में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश बलिया(राष्ट्र…

2 hours ago

सावन से पहले डीएम-एसपी ने बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

व्यवस्थाओं का लिया जायजा देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर…

2 hours ago

मंदिरों की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए ‘सनातन बोर्ड’ गठन की मांग

, समाजसेवियों ने उठाई आवाज जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवी सनी कपाही, टीम "मे आई…

22 hours ago

बीबीएयू में 14 जुलाई से शुरू होगी स्नातक प्रवेश प्रक्रिया, 27 पाठ्यक्रमों की 1528 सीटों पर होगा प्रवेश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

1 day ago

डीएम ने उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा की, तीन दिन में समितियों तक खाद पहुंचाने के निर्देश

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार…

1 day ago