बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जरवल ब्लॉक के ग्राम पंचायत खेसुआ में आतंक का पर्याय बन चुके सांड को पकड़ कर गौशाला भेज दिया गया।
सांड के हमले में अब तक कई किसान गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं और अभी हाल ही में खेत की रखवाली करने गए बुजुर्ग किसान विकास वर्मा की इलाज के दौरान मौत भी हो चुकी है। सांड ने एक किसान को गंभीर रूप से घायल कर दिया था,जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था,किसान पर हमले की जानकारी होने पर खंड विकास अधिकारी जरवल सत्य प्रकाश पाण्डेय द्वारा संबंधित अधिकारियों व डी.एफो.ओ आकाश दीप वधावन से बात कर पशु चिकित्सा अधिकारी कतर्नियाघाट वन्य-जीव प्रभाग डॉ दीपक वर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी जरवल डा.एसपी सिंह व संदीप सिंह की टीम गठित कर मौके पर भेजा जहां गठित टीम के द्वारा बेकाबू सांड को पकड़ने का प्रयास किया गया।
डॉ दीपक द्वारा सांड को बेहोश कर उसके बाद डॉ संदीप द्वारा अन्य उपचार के बाद कैटल कैप्चर द्वारा सांड को निकटतम गौशाला भेज दिया गया। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी कैसरगंज अभिषेक सिंह, ए.डी.ओ पंचायत बृजेश सिंह, ग्राम प्रधान खेसुआ, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रिठौरा सोनू यादव,राजस्व टीम कैसरगंज कानूनगो वाहिद कमाल, लेखपाल पंकज सिंह, बृजेश सिंह, सहित जरवल चौकी व जरवल रोड थाने की पुलिस टीम सुरक्षा की दृष्टि से मुस्तैद रही।
उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…
पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…