माकपा ने किया ब्रांच कमेटी आम सभा का आयोजन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर तहसील अंतर्गत धनौती ढाला पर ब्रांच कमेटी की तरफ से आम सभा का आयोजन 1 से 11 सितंबर अभियान के तहत किया गया और आह्वान किया गया की 11 सितंबर को सलेमपुर तहसील मुख्यालय पर भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों, सांप्रदायिकता एवं महंगाई के खिलाफ सामाजिक भाईचारा व रोजगार सृजन और विधानसभा सलेमपुर के अंदर टूटी हुई सड़कों को बनाने की मांग को लेकर , राशन कार्ड,आवास, पेंशन और मनरेगा में बकाया भुगतान , मनरेगा का बजट वृद्धि , को लेकर एक दिवसीय धरना कर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा । इस आम सभा का संबोधित करते हुए माकपा के जिला मंत्री जय प्रकाश यादव ने कहा कि वर्तमान परिवेश में देश की आवाम भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों व अलोकतांत्रिक कार्यों से पूरी तरह ऊब चुकी है ।और युवाओं के लिए घटती नौकरियां रोजगार के अवसर सरकार की असलियत को बयां कर रहे हैं । बेलगाम बढ़ती महंगाई और युवाओं के लिए घटती नौकरियां खत्म होते रोजगार के अवसर डबल इंजन सरकार की असलियत को बयां कर रहे हैं उत्तर प्रदेश से लेकर देशभर में जहां-जहां भाजपा की सरकार हैं वहां पर फैले अराजकता , महिलाओं पर बढ़ते हमले ,मणिपुर के अमानवीय घटनाएं कश्मीर के अंदर अभी तक एक लोकतान्त्रिक सरकार का गठन ना होना ,उनके फायदे व नफरत की राजनीति को बढ़ावा देने के लिए अध्यादेश के जरिए संविधान में संशोधन आदि एवं लोकतांत्रिक अधिकारों पर बढ़ते हमले संविधान के साथ छेड़छाड़ आम बात हो गई है । अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड सतीश कुमार ने कहा कि खेती में भर्ती लागत उपज का उचित मूल्य न मिलाना पब्लिक सेक्टर का निजीकरण , शिक्षा व दवा को महंगा करना, सरकारी नौकरियों से छटनी, नए भर्तियों पर रोक, खाने पीने की दैनिक वस्तु ,आम आदमी के जीवन को दुश्वार बना दिया है ,सभी सरकारी दफ्तर में व्याप्त भीषण भ्रष्टाचार पुलिस ,और दलाली की मिली भगत गरीब कमजोर पीड़ित वर्ग को न्याय ना मिलना आम बात हो गई है । किसान सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के जिला मंत्री ने कहा कि ग्रामीण सड़के ,जंगली जानवरों से फसलों की बर्बादी ,बिजली मूल्य में भारी वृद्धि ,बिजली कटौती ,बिजली मिटरो की गलत रीडिंग से जनमानस का उत्पीड़न अवैध वसूली जारी है सरकार उपरोक्त समस्याओं को हल करने के बजाय सिर्फ और सिर्फ नफरत की राजनीति को बढ़ावा दे रही है मंदिर मस्जिद के आड में अडानी और अंबानी के खजाने को भर रही है । अलोकतांत्रिक तरीके से दबाने की कोशिश कर रही है समाज के अंदर भय का माहौल बनाया जा रहा है । तानाशाही पर्वत अपनी बातें आम जनता के ऊपर थोपी जा रही है संपत्ति दलों ने आगामी 18 अक्टूबर को लखनऊ में एक विशाल रैली का आह्वान किया गया है । इस सभा को संबोधित कांग्रेस सुशील जी कॉमेडी हरे कृष्णा कुशवाहा डाउनलोड बलिंदर मौर्य कामरेड प्रेमचंद यादव आदि साथियों सबोधित किया ।

rkpshomnath

Recent Posts

शाने हिंद फोरम ने दो सदस्यीय विधायिका लागू करने की वकालत की

हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…

2 hours ago

बिहार में दरिंदगी से दहला। मोतिहारी !

दुर्गा पूजा मेला देखने जा रहे दंपति को बनाया निशाना, महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8…

2 hours ago

बरेली पुलिस में प्रेम प्रसंग का मामला गरमाया! शाही थाने के हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही पर गिरी गाज

सांकेतिक फोटो बरेली में पुलिस महकमे में हड़कंप! शादीशुदा हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के…

2 hours ago

71 हजार शिक्षकों ने मांगा मनपसंद स्कूल, 12 जिलों में फंसा काम; कब खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल?

बिहार में 6 लाख शिक्षकों के तबादले पर फिर ब्रेक! 7 नवंबर से खुलेगा पोर्टल?…

3 hours ago