शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गढ़िया रंगीन से ग्राम प्रधान की गुंडई आई सामने, थाने से चंद दूरी पर दिन दहाड़े ग्राम प्रधान लालू प्रजापति व उसके गुर्गो ने मदनापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति को रास्ता रोक कर पीटा और जाति सूचक गलियां दी।
थाना क्षेत्र मदनापुर के रहने वाले उग्रसेन पुत्र समांत ने थाना गढ़िया रंगीन पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि, मगलवार को वह गढ़िया रंगीन आया था तभी गढ़िया रंगीन ग्राम प्रधान लालू प्रजापति व उनके गुर्गे नन्हे उर्फ आतंकी कारण पुत्रगण परशुराम व प्रदीप पुत्र भानु प्रताप निवासी, गढ़िया रंगीन उक्त लोग प्रार्थी को रोड पर मिले और मेरी बाइक रोककर मुझसे कहा की साले चमचे कहां जा रहा है तभी उग्रसेन ने उनसे कहा की घर जा रहा हूं आप ऐसे क्यों बोल रहे हो तभी उक्त लोग आग बबूला हो गए और प्रधान व उनके गुर्गों ने जाति सूचक गालियां देते हुए उग्रसेन को पकड़ लिया और लाठी डंडों व लात घूंसों से मारा पीटा इससे अग्रसेन के सिर में शरीर में व हाथों पैरों में काफी चोटे आई है, उग्रसेन ने यह भी बताया की प्रधान के गुर्गों ने जातिसूचक गालियां देते हुए उसे हिदायत दी की मुझे फिर से इस एरिया में दिखाई मत देना नहीं तो तुझे जान से मार डालेंगे। वहीं गढ़िया रंगीन पुलिस ने आईपीसी की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जब पूरा शहर तूफानी बारिश से बचने के लिए घरों में…
धार्मिक स्थलों से पहाड़ी सुकून तक बढ़ रहा सैलानियों का रुझान AI निर्मित लेखक :…
एसबीआई का बड़ा विजन: 2030 तक 200 लाख करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य, डिजिटल…
न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस और जर्मनी के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर तनाव…
पश्चिम बंगाल में भाजपा संगठन को धार देंगे नितिन नवीन, दो दिवसीय दौरे में मैराथन…
AI निर्मित झुग्गी बस्ती की समस्या से निकला बड़ा समाधान! 20 वर्षीय पीयूष ने बनाया…