दशहरा मेला में मूर्ति विसर्जन में श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना

डी जे को लेकर युवा वर्ग में असंतोष

भागलपुर /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव में दशहरा का मेला लगा जहा हजारों की संख्या में श्रद्धालुओ ने मूर्ति विसर्जन और मेले मे शामिल हुए। मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा अर्चना किया। शांतिपूर्ण तरीके से मूर्ति विसर्जन किया गया।
हर साल की भांति इस वर्ष भागलपुर में पंडालों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। भागलपुर के मेले में आसपास के लगभग 20 गांव के लोग आते हैं। मेला करते हैं और पूजा अर्चन करते हैं। किसी प्रकार का कोई दुर्व्यवहार उनके साथ नहीं होता है। ऐसा भागलपुर का दशहरा मेला सराहनीय रहता है।
शांति पूर्ण ढंग से प्रतिमाओं का विसर्जन काली चरण घाट पर किया गया। दशहरा के इस पावन पर्व पर मेले में चारों तरफ दुकानें सजी हुई थी।भागलपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान बैकफुट पर मईल पुलिस, मजिस्ट्रेट के सामने मानक के विपरीत बंधा डीजे, शीतला माता मंदिर की मूर्ति के साथ पुलिस का भेदभाव दुर्भाग्यपूर्ण, लोगों का कहना है कि कुछ लोग के साथ ऐसा व्यवहार अच्छा नहीं रहा। लोगों का कहना है कि समय रहते प्रशासन ने अवगत नहीं कराया था डीजे कितने की संख्या में लगाना है। बाद में प्रशासन द्वारा डी जे हटवाया गया। जिसके कारण मूर्ति विसर्जन काफी विलंब से हुआ।पुलिस मूर्ति विसर्जन में चाक चौबंद व्यवस्था रही। किसी भी तरह की अश्लील गाने नहीं बजे, सब प्रशासन के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मईल पुलिस एस ओ गोरख नाथ सरोज, तहसीलदार रविंद्र मौर्य, भागलपुर चौकी प्रभारी सतगुरु मिश्रा, दीवान धर्मेन्द्र यादव तथा अनेकों पुलिस कर्मी चप्पे चप्पे पर लगे हुए थे। भागलपुर मुख्य चौराहे से लेकर काली चरण घाट तक लाईट की व्यवस्था की गई थी। डीजे को लेकर युवा वर्ग काफी मायूस दिखा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

15 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

15 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

15 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

15 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

15 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

16 hours ago