बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
थाना पकड़ी क्षेत्र के गढ़मलपुर गांव में चोरी की वारदातों ने एक बार फिर लोगों को दहशत में डाल दिया है। मंगलवार की रात चोरों ने गांव के ही जयप्रकाश गुप्ता की किराना दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे लगभग 15 हजार रुपये नकद और अन्य जरूरी सामान पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार सुबह जब दुकानदार जयप्रकाश गुप्ता दुकान पर पहुंचे, तो ताले को टूटा और गल्ला खाली देखकर सन्न रह गए। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। गौरतलब है कि यह गढ़मलपुर गांव में पहली चोरी की घटना नहीं है। कुछ दिन पूर्व गांव के ही सर्वजीत कुमार के साथ भी लूटपाट की घटना घट चुकी है, जब वे इंदरपुर से लौटते समय अज्ञात बदमाशों द्वारा मोबाइल और नकदी से लूट लिए गए थे। इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
थानाध्यक्ष लालमणि सरोज ने बताया कि घटना की जांच के लिए हल्का दरोगा और सिपाही को निर्देशित किया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया गया है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से गांव के लोग भयभीत हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…