फखरपुर थाना क्षेत्र के भींवारा गांव में दबंगों का आतंक, चकरोड पर अवैध कब्जा

ग्रामीणों का आना-जाना हुआ मुश्किल, प्रशासन से की गई कार्रवाई की मांग

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भींवारा गांव में दबंगों द्वारा चकरोड (सरकारी आम रास्ता) पर अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने बताया कि दबंग किस्म के शुक्ला ने चकरोड पर तारबंदी कर दी है, जिससे आम जनता का इस मार्ग से गुजरना पूरी तरह से बाधित हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह चकरोड वर्षों से गांववासियों के आने-जाने का प्रमुख मार्ग रहा है, लेकिन अब दबंगों ने इस पर कब्जा कर अपने निजी उपयोग में ले लिया है। नतीजतन, न तो कोई व्यक्ति आसानी से इस रास्ते से आ-जा सकता है और न ही किसी वाहन की आवाजाही संभव हो पा रही है। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए मांग की है कि उक्त चकरोड को तत्काल दबंगों के कब्जे से मुक्त कराया जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि अगर जल्द कोई प्रशासनिक कदम नहीं उठाया गया, तो वे मजबूर होकर आंदोलन के रास्ते पर जाएंगे।

प्रशासन से अपेक्षा
ग्रामीणों की ओर से यह अपील की गई है कि बहराइच के जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्काल संज्ञान लिया जाए, ताकि गांव के आम नागरिकों को न्याय मिल सके और दबंगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…

3 minutes ago

थाली में अन्न की बर्बादी पर लगे लगाम, तभी मिटेगी भूख की समस्या

अन्न का सम्मान, किसान की मेहनत का सम्मान है; भोजन की बर्बादी रोकना सरकार के…

1 hour ago

रिश्ते में प्यार और नजदीकी बनाए रखने के लिए छोड़ दें ये 6 आदतें, वरना बढ़ सकती है दूरियां

लेखक: अमरेश रावत। राष्ट्र की परम्परा रिश्ता चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, उसे…

2 hours ago

बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से कैसे बचाएं? जानिए सर्दी-जुकाम से लेकर मौसमी एलर्जी तक के लक्षण और बचाव के उपाय

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा मौसम में बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान…

2 hours ago

बहुत गर्म चाय-कॉफी पीने की आदत पड़ सकती है भारी, बढ़ सकता है एसोफेगल कैंसर का खतरा; जानें बचाव के तरीके

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा कई लोगों की सुबह की शुरुआत गर्मागर्म चाय…

2 hours ago

नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर: क्या रात में जागने से बढ़ सकता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा? जानिए रिसर्च क्या कहती है

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा अक्टूबर का महीना दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता…

2 hours ago