Categories: मनोरंजन

Tere Ishk Mein Day 1 Box Office: धनुष–कृति सेनन की फिल्म ने पहले ही दिन मचाया धमाल, 32 फिल्मों को पीछे छोड़ 16.50 करोड़ की ओपनिंग

मनोरंजन (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनुष और कृति सेनन स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म को जबरदस्त हाइप मिल रहा था, जिसका सीधा असर एडवांस बुकिंग में देखने को मिला। शुक्रवार को जैसे ही फिल्म सिनेमाघरों में पहुंची, दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और फिल्म ने दमदार ओपनिंग दर्ज की।

ओपनिंग डे पर ‘तेरे इश्क में’ का धमाका

आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह इंटेंस रोमांटिक ड्रामा फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। धनुष का जुनूनी प्रेमी वाला किरदार और कृति सेनन की बेहतरीन परफॉर्मेंस दर्शकों की वाहवाही लूट रही है।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘तेरे इश्क में’ ने पहले दिन लगभग 16.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
यह आंकड़ा धनुष की हिंदी फिल्मों में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग बन गया है।

32 फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा

फिल्म ने न सिर्फ जबरदस्त ओपनिंग की बल्कि रिलीज के पहले दिन ही कुल 32 फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया।

इनमें शामिल हैं:

• आमिर खान की सितारे जमीन पर (10.70 करोड़)

• एक दीवाने की दीवानियत (10.1 करोड़)

• अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 3 (12.5 करोड़)

• दे दे प्यार दे 2 (9.45 करोड़)

• तुलसी कुमारी (10.11 करोड़)

• बागी 4 (13.2 करोड़)

• जाट (9.62 करोड़)

इसके अलावा फिल्म ने 120 बहादुर, मस्ती 4, हक, द ताज स्टोरी, होमबाउंड, द बंगाल फाइल्स, परम सुंदरी समेत कई फिल्मों को भी ओपनिंग में पछाड़ दिया है।

फिल्म की शानदार शुरुआत से ट्रेड एक्सपर्ट्स उत्साहित

ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि फिल्म वीकेंड में और भी बड़ी कमाई कर सकती है। सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ और मजबूत स्टार पॉवर इसे बॉक्स ऑफिस पर लंबी दौड़ का खिलाड़ी बना सकते हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

स्मृति ईरानी से विनोद तावड़े तक, बीजेपी ने सौंपी राज्यों की नई जिम्मेदारियां

https://twitter.com/BJP4India/status/2102689435188121736?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102689435188121736%7Ctwgr%5E37babf322b23d04e752c084f78557b185e85bb83%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fnational%2Fbjp-new-state-incharges-2027-elections-smriti-irani-haryana-chhattisgarh बीजेपी ने बदले राज्यों के प्रभारी, यूपी की कमान विनोद तावड़े को; स्मृति ईरानी…

3 minutes ago

110 मोबाइल बरामद, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

छह माह में 628 मोबाइल खोजकर स्वामियों को सौंपे, 1.78 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद…

6 minutes ago

ट्रांसफार्मर प्लेट चोरी में एक गिरफ्तार, 74 प्लेटें बरामद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के मनिकौंरा स्थित प्रेशर सिंचाई प्रणाली के ट्रांसफार्मर…

10 minutes ago

कांग्रेस की बैठक में जिलाध्यक्ष ने संगठन मजबूती पर किया मंथन

लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष वजीर अहमद के नेतृत्व में नगर के…

15 minutes ago

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

6 hours ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

9 hours ago