Categories: Uncategorized

नोएडा के दस पुलिस थाने होंगे शीघ्र आई एस ओ सर्टिफाइड

गौतमबुद्ध नगर (राष्ट्र की परम्परा)।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नोएडा पुलिस कमिश्नरी का नाम प्रदेश में कानून व्यवस्था में नम्बर वन तो है ही अब थानों की कार्यप्रणाली और साफ-सफाई तथा आम जनता से बेहतर संवाद को लेकर यहां के दस पुलिस थाने आई एस ओ सर्टिफाइड हो जाएंगे। फिलहाल अभी आठ थाने आई एस ओ सर्टिफाइड है। बहुत जल्द दो और थाने भी इसी कड़ी में शीघ्र जुड़ने वाले हैं। जो उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
उल्लेखनीय है कि देश भर में सबसे शानदार पुलिस अफसर के रूप में विख्यात हो रही नोएडा पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने एक नया माइल स्टोन स्थापित कर आठ थानों को आईएसओ सर्टीफाइड बनाया है और उन्हें सर्टिफिकेट मिल भी चुका है।
बताया जाता है कि प्रदेश के किसी अन्य जिले में इतने थाने आईएसओ सर्टीफाइड नहीं हैं।।
इस संबंध में डीसीपी सेन्ट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि दो अन्य थानों को आईएसओ सर्टीफाइड कराने के लिए जल्द ही संबंधित संस्था के पदाधिकारियों से पत्राचार किया जाएगा। यह थाने सेक्टर-126 और सेक्टर-63 हैं। इसके बाद टीम इन थानों का निरीक्षण करेगी।
दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रदेश में जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार प्रयासरत है।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह के द्वारा जन सामान्य को प्रदान की जाने वाली पुलिस सेवाओं, जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्ता परक निवारण तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं के स्तर को उत्कृष्ट बनाने के लिए एक योजना तैयार की गई है। इस योजना के तहत थानों के मानकीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानों में स्थित विभिन्न शाखाओं, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस, आईजीआरएस, मालगृह, जीडी/पासपोर्ट, डाक सेक्शन, हथियारों का रखरखाव, साइबर डेस्क, महिला हेल्प डेस्क, नए कानून के क्रियान्वयन आदि के लिए एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) भी तैयार हुई है।
ISO सर्टिफिकेट अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था द्वारा प्रदान किया जाता है। इस संस्था का नाम अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन है। यह संगठन 160 देशों की सदस्यता वाला बहुत बड़ा अंतरराष्ट्रीय संगठन है। इस संगठन के सर्टिफिकेट का मतलब यह होता है कि जिस संस्थान को वह सर्टिफिकेट दिया गया है वह संस्थान अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरा है। कोई भी थाना अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार है या नहीं इसके लिए अंतरराष्ट्रीय संगठन की टीम 45 दिन तक सर्वे करती है। हर पहलू का बारीकी से निरीक्षण किया जाता है। साफ-सफाई, पार्किंग, प्ले एरिया, शिकायतों का निस्तारण, पुलिसकमिंर्यों का व्यवहार, तकनीकी जानकारी समेत अन्य चीजों की जानकारी जुटाई जाती है। इन थानों में आडिट करने के साथ-साथ थाना स्टॉफ को गुणवत्ता प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है।

गौतमबुद्ध नगर के नोएडा शहर के सेक्टर-63 और सेक्टर-126 थाने में कार्यरत पुलिसकमिंर्यों को प्रशिक्षण मिलना शुरू हो गया है। दोनों थानों के नवनिर्मिंत भवन का जब लोकार्पण हुआ था तभी पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने थानों को आईएसओ सर्टीफाइड कराने पर जोर दिया था।

rkpnews@somnath

Recent Posts

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

18 minutes ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

18 minutes ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

21 minutes ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

48 minutes ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

1 hour ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

1 hour ago