गन्ना सर्वे सुधार के मद्देनजर दस दिवसीय मेले का आयोजन

किसानों को गन्ना सुधार का अंतिम अवसर

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
दस दिवसीय समिति स्तरीय मेले का आयोजन गन्ना समिति उतरौला के प्रांगण में दिनांक 16 सितंबर से 25 सितंबर तक सर्वे सट्टा सुधार मेला का आयोजन किया गया है जिसका शुभारंभ उतरौला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी ने जिला गन्ना अधिकारी आर एस कुशवाहा के साथ फीता काटकर शुभारंभ किया तथा जेस्ठ गन्ना विकास निरीक्षक दुर्गा प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि सभी सर्किल के गन्ना पर्यवेक्षक प्रतिदिन कृषकों द्वारा प्रेषित शिकायतों का निस्तारण करेंगे जिसमें चीनी मिल स्टाफ भी विशेष रूप से प्रतिभाग करेंगे इस अवसर पर बजाज चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि सभी कृषक भाई अपने कैलेंडर की जांच कर लें और यदि कोई त्रुटि है तो मेले में आकर सुधार करा लें जिससे उन्हें गन्ना आपूर्ति करने मे किसी प्रकार के कठिनाई का सामना ना करना पड़े।सचिव उतरौला के पी मिश्रा ने बताया कि मेले में अट्ठारह स्टाल लगाए गए हैं जिसमें चीनी मिल एवं परिषद की संयुक्त टीम प्रतिदिन आने वाली शिकायतों का निस्तारण करेंगे इस अवसर पर चीनी मिल से अजीत सिंह डीआर सिंह विजय कुमार पाण्डेय मेला प्रभारी चीनी मिल आई जी चौधरी रामायन पाण्डेय रविंद्रबाबू गन्ना विकास निरीक्षक मोहम्मद परवेज के द्वारा समस्त मेले का सफल आयोजन किया गया।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

6 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

6 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

6 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

6 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

6 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

6 hours ago