बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का सियासी वार: बोले – सीएम का चेहरा तय, भाजपा हर सहयोगी दल को खत्म करती है

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही राज्य की सियासत गर्मा गई है। महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि महागठबंधन में सीएम चेहरा तय हो चुका है और इसका खुलासा रणनीति के मुताबिक किया जाएगा।

“सीएम चेहरा तय, वक्त आने पर होगा ऐलान”
एएनआई को दिए एक साक्षात्कार में तेजस्वी यादव ने कहा, “मुख्यमंत्री पद को लेकर सब कुछ तय हो चुका है। हम अपनी रणनीति के अनुसार सही समय पर इसका खुलासा करेंगे।” उन्होंने इशारों ही इशारों में भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष के पास कहने को कुछ नहीं है, इसलिए भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

नीतीश पर भाजपा के रुख पर तंज
तेजस्वी ने चुटकी लेते हुए कहा, “भाजपा कहेगी कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्हें अमित शाह से हलफनामा लिखवा लेना चाहिए कि नीतीश ही पूरे कार्यकाल में सीएम रहेंगे।” उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह अपने सहयोगी दलों को खत्म करने की साजिश करती है। “चिराग पासवान की पार्टी के साथ भाजपा ने क्या किया, यह सबने देखा।”

भक्तों’ को सनातन और संविधान का ज्ञान नहीं
अपने बच्चे के नाम को लेकर उठे विवाद पर तेजस्वी यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा, “इरज एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ है ‘पवनपुत्र’ यानी हनुमान जी। भाजपा के ‘भक्तों’ को ना तो सनातन धर्म का ज्ञान है, ना ही संविधान का।”

प्रशांत किशोर पर पलटवार
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के ‘तेजस्वी 10वीं पास नहीं हैं’ वाले बयान पर तेजस्वी ने कहा, “इससे मुझे कोई दुख नहीं होता। डिग्री हर गुण नहीं देती। व्यावहारिक अनुभव भी जरूरी होता है। देश के लोगों को अब तक यह भी नहीं पता कि पीएम नरेंद्र मोदी के पास कौन सी डिग्री है।”

चिराग पासवान पर तीखी टिप्पणी
चिराग पासवान के “बिहार बुला रहा है” वाले नारे पर तेजस्वी यादव ने कटाक्ष किया, “क्या बिहार ने उन्हें भगाया था जो अब बुला रहा है? उन्हें अगर मुख्यमंत्री बनना है तो साफ-साफ कहें, ड्रामा क्यों करें? मैं तो हमेशा कहता हूं, मुझे सरकार नहीं, बिहार का विकास करना है। बस एक मौका चाहिए।”

Editor CP pandey

Recent Posts

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

7 hours ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

7 hours ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

14 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

15 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

15 hours ago