तेजस्वी यादव ने मंत्री जीवेश मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग उठाई

पटना(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट के मंत्री जीवेश मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी तत्काल बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग की है।

तेजस्वी यादव ने रविवार को एक वीडियो जारी कर दावा किया कि दरभंगा जिले के जाले विधानसभा क्षेत्र में सड़क की स्थिति को लेकर सवाल पूछने वाले पत्रकार धीरज पर न केवल मंत्री मिश्रा के लोगों ने हमला किया, बल्कि मंत्री स्वयं भी मारपीट में शामिल रहे। उन्होंने कहा कि वे दरभंगा जाकर पीड़ित पत्रकार को अपने साथ थाने ले जाएंगे और मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि मंत्री मिश्रा पर पहले से ही नकली दवा बेचने के मामले में एफआईआर दर्ज है, इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया।

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा,

“जब मुख्यमंत्री जाले विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे थे, उसी दौरान मंत्री मिश्रा ने पत्रकार धीरज पर जानलेवा हमला करवाया। यह साबित करता है कि बिहार में पूरी तरह से अराजकता है। 2005 से पहले जो माहौल था, वही जंगलराज अब फिर लौट आया है।”

तेजस्वी यादव की इस बयानबाजी से बिहार की राजनीति में सियासी तापमान और बढ़ गया है। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू इस पूरे प्रकरण पर क्या रुख अपनाते हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

CNG से हाइड्रोजन तक हर ईंधन पर सरकार की नजर, नया नियम लागू

कानूनी मापन व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव: अब CNG, LPG और हाइड्रोजन पंपों पर नहीं होगी…

1 hour ago

मोहन सिंह सेतु का निर्माण पूर्ण कराये सरकार-कनकलता

बरहज(राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने22 मई को देवरिया आगमन के दौरान जनपद…

18 hours ago

यूपी एस सी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न 25 केंद्रों पर 11,112 अभ्यर्थी शामिल

सीडीओ ,वीसी जीडीए व एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार रहे सक्रिय गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)संघ लोक सेवा…

18 hours ago

डीजल-पेट्रोल को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, शिकायतों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों…

18 hours ago

सौरभ तिवारी बने मान्यता प्राप्त पत्रकार

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरहज निवासी वरिष्ठ पत्रकार सौरभ तिवारी को भारत सरकार के प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो…

18 hours ago

हम सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए – ज्यूडिशियल काउंसिल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते प्रदूषण पर गंभीर चिंता व्यक्त…

18 hours ago