तहसील स्तरीय समिति ने ग्राम भरथापुर का किया भ्रमण

ग्रामवासियों के समक्ष पढ़े गये सर्वें सूची में दर्ज नाम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) ।‌ तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर)अन्तर्गत ग्राम पंचायत भरथा पुर के विस्थापन के सम्बन्ध में गठित तहसील स्तरीय समिति ने ग्राम भरथा पुर पहुंचकर जनसामान्य की मौजूदगी में सर्वे रिपोर्ट में अंकित लाभार्थियों के नामों को पढ़ कर सुनाया गया, तथा जनसामान्य की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।
इस अवसर पर मौजूद ग्रामवासियों को यह भी जानकारी दी गई कि पढ़ी गयी सर्वे रिपोर्ट के सम्बन्ध में यदि उनको कोई आपत्ति है तो वें इस सम्बन्ध में 01 सप्ताह के अन्दर अर्थात 16 अक्टूबर .2023 तक लिखित रूप में अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है, प्राप्त आपत्ति की जांच कर सही पाये जाने की स्थिति में सर्वे सूची में शामिल किया जायेगा।
ग्रामवासियों को यह भी बताया गया कि इस सम्बन्ध में तहसील स्तर पर एक कन्ट्रोल रूम का गठन की किया जायेगा, जहाँ पर कोई भी व्यक्ति भरथापुर के विस्थापन से सम्बन्धित अपनी लिखित आपत्ति प्रस्तुत कर सकेंगे।
ग्राम भरथापुर के भ्रमण के दौरान तहसील स्तरीय पात्रता निर्धारण समिति के अध्यक्ष उपजिलाधिकारी मिहीपुरवा (मोतीपुर) संजय कुमार, सदस्य उप प्रभागीय वनाधिकारी गिरिजापुरी कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग बहराइच, प्रभारी अधीक्षक सामु.स्वा. केन्द्र मिहींपुरवा, क्षेत्रीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट, अवर अभियन्ता लो.नि.वि. बहराइच व सर्वे दल के सदस्य राजस्व निरीक्षक धर्मापुर जीतेन्द्र नाथ मिश्रा, क्षेत्रीय लेखपाल रवि वर्मा, अरुण कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत व सहायक विकास अधिकारी सहित सहकारिता भी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

21 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

1 day ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago