सिद्धार्थनगर, चिल्हिया (राष्ट्र की परम्परा)चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम धेन्सा में मंगलवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विजय कुमार (19) पुत्र सुकई के रूप में हुई है। शव गांव के पूर्व दिशा में बड़े पोखरे के पास आम के पेड़ की टहनी से लटका मिला। पास में ही उसकी मोटरसाइकिल भी खड़ी थी।
परिजनों के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे विजय घर पर खाना खाने के बाद मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह मोटरसाइकिल लेकर घर से निकल गया। अगली सुबह ग्रामीणों ने शव देख इसकी सूचना परिजनों को दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव घुटनों के बल मौरंग पर झुका हुआ था और गले में बेल्ट व शर्ट को मिलाकर टहनी से बांधा गया था। शरीर और सिर पर चोट के निशान के साथ खून के धब्बे भी पाए गए। मृतक के पिता सुकई ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है।
घटना की सूचना पर एडिशनल एसपी प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे और बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…
US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…
• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…
Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…
पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…