देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में बुधवार सुबह जनपद पुलिस ने 5 बजे से 8 बजे तक ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान’ चलाया। इस दौरान सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सुबह टहलने निकले लोगों से संवाद स्थापित किया और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा विधिविरुद्ध गतिविधियों की सघन जांच की गई।अभियान का उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता बढ़ाना, छोटे विवादों का मौके पर निस्तारण करना, मित्र पुलिसिंग को प्रोत्साहित करना तथा अपराध नियंत्रण रहा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी के वाहन, तीन सवारी, नाबालिग चालकों, मॉडिफाइड साइलेंसर, फब्तियां कसने वालों, तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर, अवैध असलहा व मादक पदार्थों पर कार्रवाई की।जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 27 स्थानों पर चेकिंग कर 498 व्यक्तियों और 305 वाहनों की जांच की गई। जनसामान्य ने इस पहल की सराहना करते हुए मॉर्निंग वॉक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष जताया।
नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…
79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…
भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…
हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…