लक्ष्मीपुर शिवाला में मनबढ़ ने मारी गोली
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।भिटौली थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर शिवाला गांव में गुरुवार की शाम मामूली विवाद में युवक ने 16 वर्षीय किशोर को गोली मार दी। गोली मारने की घटना से गांव में हड़कम्प मच गया। गोली लगने से गंभीर रुप से घायल सतीश चौधरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने घायल युवक को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। डा भानू प्रताप सिंह ने बताया कि युवक को दो गोली लगी है। एक गोली कान के पास लगी है और एक गोली सीने में लगी है उसकी हालत नाजुक है। युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में है। मामले की छानबीन की जा रही है। युवक ने गोली किस कारण से मारी और असलहा कहाँ से मिला इन बिंदुओं पर पुलिस पूछ-ताछ कर रही है।
पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…
होली मिलन समारोह में झलकी एकता, उत्साह और आत्मीयता महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के…
सुखपुरा /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) पिछले दिनों बसंतपुर गांव में शराब के नशे में एक व्यक्ति…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे का वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली…