बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । शादी समारोह में शामिल होकर एक परिवार बाइक से घर जा रहा था जहां नानपारा बहराइच मार्ग पर चौपाल सागर के पास बाइक से जा रहा बालक चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौवा निवासी हरिओम के रिश्तेदारी में शादी समारोह कार्यक्रम में था जिसमें वह शामिल होने के लिये परिवार समेत आया था और गुरुवार सुबह हरिओम बाइक से घर के लिये रवाना हुआ साथ में पत्नी को बाइक पर पीछे बैठाए थे जबकि बेटा देवांश उर्म लगभग 6 वर्षीय आगे बाइक पर बैठा था सभी राम गांव थाना क्षेत्र के नानपारा बहराइच मार्ग पर चौपाल सागर के निकट पहुंचे की तभी शिवांश चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया और उसका चेहरा कई जगह कट गया जिसपर बालक के शोर मचाने पर अमित ने बाइक रोकी और मांझा हटाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने बालक का इलाज शुरू कर दिया और मालूम हो कि इससे पूर्व भी कई लोग चाइनीज मांझे से शिकार हो चुके हैं लेकिन प्रशासन इसके बिक्री पर कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…