ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत

रिसिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के इंदिरा नगर मोहल्ले में शुक्रवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे में साइकिल सवार किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली को बैक करते समय हुए इस हादसे से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवीपुरा निवासी अरमान (13) शुक्रवार को साइकिल से रेलवे स्टेशन चौराहे की ओर जा रहा था। जैसे ही वह रेलवे मार्ग स्थित मौरंग-गिट्टी की दुकान के सामने पहुंचा, तभी चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे की ओर बैक करना शुरू कर दिया। इसी दौरान ट्रॉली की ठोकर लगने से अरमान साइकिल से गिर पड़ा और ट्रॉली का पिछला पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी करुणाकर पांडे और चौकी प्रभारी बिहारी लाल यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें – पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में युवक ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक धान लादने के लिए वाहन को बैक कर रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

यह हादसा एक बार फिर भारी वाहनों की लापरवाही और रिहायशी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

ये भी पढ़ें – काली मंदिर जीर्णोद्धार कार्यक्रम में डीएम, चेयरमैन व महामंडलेश्वर ने की पूजा-अर्चना

Karan Pandey

Recent Posts

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

2 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

2 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

3 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

3 hours ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

4 hours ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

4 hours ago