कंपोजिट विद्यालय गुरवलिया की टीम ओवरआल चैम्पियन

न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दुदही विकास खंड के कोरया न्याय पंचायत की बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता कंपोजिट विद्यालय सरिसवा में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय गुरवलिया की टीम ओवरआल चैंपियन रही।
ब्लाक व्यायाम शिक्षक अमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खेल अनुदशकों की देखरेख में हुई। प्रतियोगिता में
जूनियर स्तर 600 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अंकित खरवार, बालिका वर्ग में अमृता, 400 मीटर बालक वर्ग सुगन, बालिका अनन्या, 200 मीटर बालक वर्ग प्रियांश व बालिका वर्ग में पल्लवी, 100 मीटर बालक वर्ग में अंकित खरवार व बालिका वर्ग में अमृता प्रथम रहे। प्राथमिक स्तर के 400 मीटर बालक वर्ग में साहिल, बालिका वर्ग नगमा, 200 मीटर बालक वर्ग रिजवान, बालिका वर्ग राधिका, 100 मीटर बालक वर्ग समीर, बालिका वर्ग में रमिता व 50 मीटर बालक वर्ग में धीरज व बालिका वर्ग में गोल्डी प्रथम रहे। जूनियर स्तर बालक व बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में गुरवलिया जबकि प्राथमिक स्तर कबड्डी के बालक वर्ग में देवीपुर व बालिका वर्ग में गुवालिया की टीम विजेता रही।
प्राशिसं के अध्यक्ष अरुणेन्द्र कुमार राय, जूशिसं के अध्यक्ष बांके बिहारी लाल ने सफल खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान अजय तिवारी, रजनीश प्रकाश गुप्ता, विनोद सिंह, महेश कुमार, समीर सिंह, राजीव कुशवाहा, शैलेंद्र प्रसाद, स्वतंत्र सिंह, संतोष प्रसाद, एजाज अहमद, राजीव कुशवाहा, नरेन्द्र सिंह, हिमांशु त्रिपाठी, नगीना प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

ट्रक-स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, चार की मौत से पसरा मातम

वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: विंध्याचल से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो को ट्रक ने…

14 minutes ago

19 अक्टूबर इतिहास विशेष: देश-दुनिया की बड़ी घटनाएं, प्रसिद्ध हस्तियों का जन्म और निधन

लेखक: अभिषेक कुमार विशेष प्रस्तुति | दैनिक राष्ट्र की परम्पराइतिहास केवल बीते हुए समय का…

26 minutes ago

आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2026: मां दुर्गा की कृपा से किस राशि को मिलेगा लाभ? जानें मेष से मीन तक का हाल

सोमवार का राशिफल: किसी को मिलेगा कारोबार का अवसर, तो किसी को खर्चों पर रखना…

38 minutes ago

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

9 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

11 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

15 hours ago