जेपीएस स्कूल के छात्र छात्राओं ने विद्यालय में रामलीला का मंचन किया

झंगहा/ गोरखपुर ( राष्ट्र की परम्परा)
जेपीएस सेन्ट्रल एकेडमी जंगल गौरी नम्बर एक झंगहा के छात्र छात्राओं ने शनिवार को स्कूल के प्रिंसिपल सतीश चन्द्र के नेतृत्व में रामलीला का मंचन किया। इस कार्यक्रम में एलकेजी से कक्षा बारह तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में कक्षा आठ के छात्र आदर्श राय ने प्रभु श्रीराम, कक्षा सात के छात्र ने सम्राट राय लक्ष्मण, कक्षा एलकेजी की छात्रा तनिष्का सिंह ने माता सीता, कक्षा 11 के छात्र प्रिंस जायसवाल ने हनुमान व कक्षा ग्यारहवीं का छात्र शुभम ने रावण की भूमिका निभाई। छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों का दर्शन कराया।इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधन लल्लन प्रसाद एडवोकेट,एमडी अभिजीत कुमार ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि,दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। दशहरा का त्योहार अश्विन महीने में शुक्ल पक्ष के 10वें दिन मनाया जाता है।इस अवसर पर शिक्षक गंगासागर, शुभम पांडेय, कृष्ण गोपाल मिश्र, विपिन बिहारी पांडेय, पूनम जोशी, चंद्रकला पांडेय, सरोज विश्वकर्मा, संगीता त्रिपाठी, कविता सिंह आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago