बागा पार मे आवास मामले को लेकर विकलांग रामबदन ने जिलाधिकारी से किया जांच की मांग

आवास पाने के इंतजार में विकलांग की आंखें पथरा गई

विकलांग आवास सूची मे पात्र होने पर भी नही मिला आवास

सदर ब्लाक की ग्राम सभा बागापार का है मामला

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा ) । सरकार गरीबी दूर करने व जीवन यापन करने के लिए रोटी, कपड़ा और मकान का बंदोबस्त कर रही है लेकिन आज भी पात्र लोगों को आवास मुहैया नहीं हो पा रहा है इसका कारण यह है कि गांव में दलगत राजनीति से पात्र होते हुए भी आवास मुहैया नही हो पा रहा है जिससे आज भी पात्र लोग तिरपाल के सहारे जीवन जीने पर मजबूर हैं । यह मामला सदर ब्लाक के अंतर्गत ग्रामसभा बागा पार में देखने को अधिकतम मिल रहा है यहां दर्जनों ऐसे पात्र लोग हैं जो आवास विहीन हैं पात्रता सूची में नाम न होने पर यह लोग आवास से आज तक वंचित रह गए हैं। अधिकारियों का ध्यान इन पर नही पड़ रहा है यही कारण है कि ग्राम सभा के विकलांग रामबदन वर्मा कई वर्षों से कच्चे मिट्टी के बने आशियाना के सहारे अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा हैं ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर ब्लाक के ग्राम सभा बागा पार में दर्जनों ऐसे लोग रहते हैं जो सरकारी आवास के पात्र होते हुए भी सूची में त्रिशंकु की तरह लटके हुए दिखाई दे रहे है जिसका उदाहरण ग्राम सभा के मुख से विकलांग रामबदन वर्मा की है जो कच्चे मिट्टी के बने आशियाना के सहारे अपने पूरे परिवार का जीवन यापन कर रहे हैं। विकलांग रामबदन वर्मा के पास इतना रुपया नहीं हो पाता कि वह झोपड़ी तक भी डाल सकें रामबदन वर्मा ग्राम सभा बागा पार सहित अन्य जगहों पर मजदूरी करके जीवन यापन करते है विकलांग
रामबदन वर्मा अपने माता – पिता और भाई से अलग रहते है। आर्थिक तंगी से परेशान का कहना है कि गर्मी तो किसी तरह कट जाता है लेकिन ठंड में रात होते ही सवेरा होने का इंतजार करना पड़ता है |मुख से विकलांग रामबदन वर्मा ने कहा कि शुक्रवार को जिलाधिकारी से प्रार्थना पत्र देकर बागा पार मे आवास की जांच करने की मांग किया ।
इस संम्बध मे सिक्रेटरी रंजय गौड़ ने कहा कि मै कुछ नही जानता हूँ आप मेरे अधिकारियों से बात कर लें उनके पूछने पर मैं उन्हें ही जवाब दूंगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

9 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

9 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago