मनरेगा कार्यो में अनियमितता को लेकर टीम ने किया जांच

कोपागंज/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा नौसेमर में मनरेगा के कार्यो में,आवास स्ट्रीट लाइट ,कूड़ेदान ,चकरोड ,पोखरी खुदाई रिबोर की जगह नए हैंडपंप लगाना आदि कार्यो में अनियमितता की ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी के आदेश पर दो सदस्यीय जाँच टीम सोमवार को मौके पर पहुंच मनरेगा के तहत कार्यो स्ट्रीट लाइट, कूड़ेदान, चकरोड, जाबकार्ड आदि पर मिटटी के कार्यो का जाँच पड़ताल किया। साथ प्रधान और शिकायत कर्ताओ और ग्रामीणों से हुए कार्यो की वार्ता करते हुए जाँच कर टीम ने कराये गए कार्यो की रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को प्रेषित कर दिया है।
कोपागंज विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा नौसेमर में मनरेगा के तहत चकमार्ग, पोखरी आदि और स्ट्रीट लाइट, कूड़ेदान में धांधली का गांव के एक व्यक्ति भुआल यादव ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पोखरी का बिना खुदाई करवाए पैसे का भुगतान रिबोर ,आवास स्ट्रीट लाइट और कूड़ेदान आदि बिना लगवाए पैसे का भुगतान, आदि कराने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी अरुण कुमार प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया था । जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जिला अर्थ और सांख्यकी सुशील कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के नेतृत्व में त्रिस्तरीय जाँच टीम का गठन करते हुए जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने का आदेश दिया। सोमवार की दोपहर नौसेमर पहुंची जाँच टीम ने मनरेगा के तहत किये कार्यो के साथ साथ स्ट्रीट लाइट कूड़ेदान चकरोड आवास रिबोर आदि की जाँच किया। इस वावत पूछे जाने परजिला अर्थ और सांख्यकी सुशील कुमार ने कहा की प्राइमरी विद्यालय में पानी की टंकी न होने पर और बंद सामुदायिक शौचालय पर स्पष्टीकरण माँगा गया है और कार्यो की रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को प्रेषित कर दिया जायेगा ।

rkpnews@desk

Recent Posts

Delhi LPG Crisis: 10-15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, राजधानी में ‘आश्वासन’ पर चल रही सप्लाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…

2 hours ago

UP Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 39 जिलों में IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…

2 hours ago

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

9 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

10 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

10 hours ago