आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
शाहगंज मार्ग पर रोवां गाँव के पास सोमवार दोपहर को बाइक व पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक पल्लेदार की मौत हो गई तो वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा तो वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी गांव निवासी सनोज राजभर गुलाब व गोपाल सोमवार की भोर में बाइक से फरिहां रेलवे स्टेशन स्थित मालगोदाम पर पल्लेदारी का काम करने जा रहे थे, अभी वे रोवां गांव के पास ही पहुंचे थे कि पिकअप से उनके बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रवाना किया। अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही सनोज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं गुलाब व गोपाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने सनोज के शव को पोस्टमर्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। सनोज एक पुत्री का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…