——————–शिक्षक संकुल की बैठक——————–
राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)30 सितम्बर…
नई शिक्षा नीति के अंतर्गत निर्धारित समय में निपुण भारत अभियान के अंतर्गत निपुण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निरंतर शिक्षक संकुल की बैठकें आयोजित कर शिक्षकों को प्रेरित किया जा रहा है। इस क्रम में बीईओ अजय कुमार तिवारी के निर्देश परशुक्रवार को दुदही विकास खंड के न्याय पंचायत धर्मपुर पर्वत की मासिक शिक्षक संकुल बैठक ठाड़ीभार गांव के नौका टोला स्थित माडल स्कूल पर नोडल संकुल शिक्षक बालकृष्ण के संयोजकत्व में आयोजित हुई।
👉छात्रों से आत्मीय संबंध विकसित करने, उनकी उपस्थिति व ठहराव पर हुई चर्चा
बैठक को संबोधित करते हुए एआरपी देवेन्द्र कुमार पांडेय ने निपुण लक्ष्य प्राप्त करने हेतु कार्य योजना व निपुण लक्ष्य ऐप डाउन लोडकर उसके माध्यम से आंकलन, रीड एलॉग व दीक्षा ऐप के प्रयोग, आधारशिला, शिक्षक संदर्शिका, कार्य पुस्तिका, साप्ताहिक शिक्षक संदर्शिका व कार्य पुस्तिका के प्रयोग पर बल दिया। विद्यालय स्तर पर सप्ताहिक मासिक एवं त्रामासिक कार्य योजना का निर्माण, समय सारणी के नियमित प्रयोग, अद्यतन शिक्षक डायरी, आत्मीय संबंध विकसित करने व छात्रों की उपस्थिति व ठहराव पर चर्चा की। विद्यालय में नियमित एसएमसी व पीटीएम बैठको का आयोजन, डीबीटी शारदा, समर्थ, सामग्री क्रय, पुस्तक वितरण एवं खाद्यान्न उपयोग को प्रेरणा पोर्टल पर लोड करने की सलाह दी।
👉क्रमशः न्याय पंचायत व ब्लाक को निपुण बनाने की बनी रणनीति
एआरपी विनोद प्रसाद ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना, स्कूल रेडीनस कार्यक्रम, संचारी रोग, संकुल सदस्यों द्वारा निपुण लक्ष्य का अभिभावक व समुदाय में व्यापक प्रचार प्रसार, प्रिन्ट रिच मटेरियल के प्रयोग का सृजन जैसे, विज्ञान किट, गणित किट टीएलएम आदि प्रयोग करने को कहा। आयोजक व नोडल शिक्षक संकुल बालकृष्ण ने शिक्षक संकुल के सदस्यों द्वारा समय समय पर निपुण ऐप के माध्यम से बच्चों का आकलन करने, विद्यालय में स्मार्ट क्लास की स्थापना कलिए सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह, ब्रजेश सिंह, प्रणव प्रकाश गिरी , योगेन्द्र शर्मा , व्यास मिश्र, एजाज अहमद , हारून , मुनेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
संवाददाता कुशीनगर…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…
पश्चिम एशिया में जारी Middle East संकट का असर अब भारत के दवा बाजार पर…
UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…
भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…